समस्याएं तो हर व्यक्ति के जीवन में लगी रहती हैं। इन समस्याओं का सामना करते हुए आगे बढ़ने को ही जीवन कहा जाता है, परंतु कभी-कभी परिस्थितियां ज्यादा प्रतिकूल होने पर उनसे निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझता है। व्यक्ति को लगने लगता है जैसे दुर्भाग्य उसके पीछे पड़ गया हो। ऐसी स्थिति में ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कर्म करने के साथ ही मनुष्य का भाग्य का साथ देना भी आवश्यक होता है, इसके अलावा कई बार ग्रहों की खराब स्थिति के कारण भी जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। उड़द दाल के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से आप समस्याओं से मुक्ति पाने के साथ आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं।