ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, जुलाई माह में जन्म लेने वाले जातकों में खास खूबियां होती है।
- फोटो : Social Media
जुलाई कैलेंडर का सातवां महीना होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, जुलाई माह में जन्म लेने वाले जातकों में खास खूबियां होती है। दरअसल, व्यक्ति के जन्म का महीना उसके स्वभाव और गुण एवं दोष के बारे में बताता है। जुलाई माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति स्वभाव से चंचल होते हैं। इनके अंदर कई प्रकार की विशेषताएं पाई जाती हैं। माना जाता है कि जिन लोगों का जन्म जुलाई माह में होता है। वे लोग स्वभाव से मूडी होते हैं। उनका मिजाज एकदम से बदल जाता है। जैसे इस महीने जन्म लेने वाले लोग अचानक ही खुश होने लग जाते हैं और अचानक से ही इन्हें गुस्सा भी हो जाते है। इनके इस स्वभाव के कारण कई बार लोग इनसे नाराज भी हो जाते हैं। ये लोग खाने के शौकीन होते हैं। नए नए व्यंजन के स्वाद के लिए लालायित रहते हैं। आइए जानते हैं जुलाई माह में जन्म लेने वाले व्यक्तियों में और कौन-कौन सी खूबियां होती हैं।
- जुलाई माह में जन्में जातकों को समझना मुश्किल होता है। इस माह में जन्मे जातक अधिकतर भावनाओं में बहकर फैसला लेते हैं। ये अपने दिमाग की बजाय दिल की सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार इन्हें नुकसान भी होता है और धोखा भी मिलता है।
- जुलाई माह में जन्म लेने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं, इन्हें अपना काम हर किसी से निकलवाने में महारत हासिल होती है। कूटनीति के सहारे कठिन से कठिन काम भी आसानी से हल कर लेते हैं। इस माह में जन्मे युवा अगर किसी काम को करने की एक बार ठान लेते हैं तो उसे जल्द पूरा करने का प्रयास करते हैं।
- जुलाई माह में जन्मे लोग सरल और मीठा बोलते हैं। अपनी मीठी वाणी से आप लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। आपकी सरलता समाज में आपको अच्छी पहचान दिलाती है। परंतु कईबार लोग आपकी इस सरलता का लाभ लेने का प्रयास करते हैं जिससे आपको हानि का सामना भी करना पड़ता है।
- जुलाई माह में जन्म लेने वाले लोगों को पत्रकारिता, सिनेमा और खेल में अधिक रूचि होती है। यदि आप इन क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं तो इसमें अधिक सफलता पाते हैं। वहीं यदि आप किसी तरह का कारोबार करते हैं तो आप में उस कारोबार को ऊचांईओं में पहुंचाने की क्षमता होती है। अपने लक्ष्य को लेकर आपके जेहन में स्पष्टता होती है।
- जुलाई माह में जन्मे व्यक्ति सबकी भलाई की सोचते हुए आगे बढ़ने में बहुत यकीन करते हैं, इस कारण घर में तो सबके लाड़ले होते ही हैं, समाज में भी इन्हें सम्मान मिलता है। दूसरों पर परोपकार करना, यह भाव इन्हें अच्छा इंसान बनाता है।