फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: अप्रैल में जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग, जानें इनकी विशेषताएं

Fri, 01 Apr 2022 01:09 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अप्रैल में जन्मे लोग का भविष्य - फोटो : iStock
April Born People Personality: अप्रैल शुरू होने को है। इस महीने कई लोगों का जन्मदिन आता है। आज हम बताएंगे कि अप्रैल में जन्मे लोगों का स्वाभाव कैसा होता है और उनके अंदर क्या खूबियां होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास तारीखों और महीनों में जन्मे लोगों की अलग-अलग खूबियां और विशेषताएं भी बताई गई हैं। व्यक्ति जिस महीने में जन्म लेता है उसके आधार पर भी उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो हमारे जन्म का महीना हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालता है। अप्रैल माह में जिन लोगों का जन्म होता है, उनमें कुछ विशेष प्रकार की खूबियां और कमियां पाई जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि अप्रैल माह में जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है और ऐसे लोगों में क्या विशेषताएं होती हैं। तो चलिए शुरू करते हैं... 
विज्ञापन

2 of 7
अप्रैल में जन्मे लोग का भविष्य - फोटो : iStock
जुनून से भरे होते हैं
अप्रैल माह में जन्मे लोग बड़े ही जुनूनी होते हैं। हालांकि इनका जुनून सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही चीजों के लिए होता है। अप्रैल माह में जन्मे लोग स्पोर्ट्स, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और राजनीति आदि क्षेत्र में ये अधिक कामयाब होते हैं। ये लोग जहां भी रहते हैं सभी इनके साथ रहना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अप्रैल में जन्मे लोग का भविष्य - फोटो : iStock
बहादुर होते हैं 
अप्रैल में जन्मे लोग काफी बहादुर होते हैं। इन लोगों के अंदर किसी भी चीज का डर नहीं होता। इनमें हर मुश्किल परिस्थिति में भी सफलता के अवसर तलाशने का खास गुण होता है। साथ ही ऐसे लोगों को कठिन काम को हाथ में लेने में काफी मजा आता है।

4 of 7
अप्रैल में जन्मे लोग का भविष्य - फोटो : iStock
दोस्तों में होते हैं खास
जिन लोगों का जन्म अप्रैल माह में होता है अपने दोस्तों में वे खास होते हैं। ऐसे लोग दोस्तों के प्रिय तो होते ही हैं, साथ ही रिश्तेदार भी इन्हें बेहद प्यार करते हैं। वहीं ऐसे लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। अपने पार्टनर को रिझाना इन्हें अच्छे से आता है। 
विज्ञापन

5 of 7
अप्रैल में जन्मे लोग का भविष्य - फोटो : iStock
कला प्रेमी होते हैं
अप्रैल महीने में जन्मे लोग कला प्रेमी होते हैं। ये स्वयं ही किसी कला में बेहद दिलचस्पी रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इनमें नई-नई चीजों को जानने की जिज्ञासा प्रबल होती है। इसलिए ये जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और नयापन इन्हें अच्छा लगता है।
विज्ञापन

6 of 7
अप्रैल में जन्मे लोग का भविष्य - फोटो : iStock
दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हैं 
जिन लोगों का जन्म अप्रैल में होता है, वे लोग काफी भावनात्मक होते हैं। ऐसे लोग अपनी भावनाओं के साथ-साथ अपने से जुड़े लोगों की भावनाओं का भी खास ख्याल रखते हैं। ऐसे लोग काफी इमोशनल होते हैं इसका मतलब ये नहीं कि इनके साथ बुरा करने वाले लोगों से भी अच्छे ही रहेंगे। इन्हें धोखा बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अप्रैल में जन्मे लोग का भविष्य - फोटो : iStock
कमियां 
अप्रैल में जन्म लेने वाले जातकों में कुछ कमियां भी होती हैं। ऐसे लोग लोग दूसरों की जिंदगी में हस्तक्षेप करने से बाज नहीं आते। ये कमी इनके लिए कभी-कभार समस्या पैदा कर देती है। साथ ही दूसरों के साथ इनके रिश्ते बिगड़ जाते हैं, जिनको संवारने में काफी वक्त लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें