फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Remedies: तुलसी की सूखी पत्तियां खोलेंगी बंद किस्मत, जानिए इनके चमत्कारिक उपाय

Fri, 01 Apr 2022 12:29 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सूखी तुलसी के फायदे - फोटो : iStock
Astro Remedies: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। तुलसी के बिना भगवान विष्णु की कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती। यही वजह है कि तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। शास्त्रों के अनुसार, जिन घरों में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है वहां खुशहाली के साथ सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। तुलसी का महत्व सिर्फ शास्त्रों में ही नहीं वर्णित है बल्कि आयुर्वेद में तुलसी को अमृत के समान कहा गया है। रोजाना सुबह शाम तुलसी के पौधे के नीचे दिया जलाना बेहद शुभ माना गया है। इसके अलावा तुलसी की हरी पत्तियों का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी की हरी पत्तियों के अलावा सूखी पत्तियों का भी बहुत ज्यादा महत्व है? जी हां, मान्यता है कि तुलसी के पत्ते कभी बासी नहीं होते। इसलिए तुलसी की सूखी पत्तियों का भी इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं तुलसी की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल कैसे करें और इसके महत्व के बारे में....   
विज्ञापन

2 of 7
सूखी तुलसी के फायदे - फोटो : iStock
सूखी हुई तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल 
भगवान श्री कृष्ण को तुलसी बेहद प्रिय है फिर चाहे वे सूखी हो या फिर ताजी। मान्यता है कि तुलसी की एक पत्ती का इस्तेमाल करीब 15 दिन तक भगवान श्री कृष्ण के भोग लगाने वाले प्रसाद के रूप में किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
सूखी तुलसी के फायदे - फोटो : iStock
इसके अलावा श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को स्नान करवाते समय तुलसी की सूखी पत्तियां पानी में डाल सकते हैं। सिर्फ यही नहीं अपने स्नान के पानी में भी तुलसी के सूखे पत्तों को डाल सकते हैं। मान्यता है कि इससे शरीर से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है। 

4 of 7
सूखी तुलसी के फायदे - फोटो : istock
सूखी हुई तुलसी के पत्तियों को पढ़ाई करने वाले बच्चे अपनी कॉपी-किताब के बीच में रख सकते हैं। इससे पढ़ाई में मन लगता है और सभी कार्य सकारात्मक रूप से पूरे होते हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
सूखी तुलसी के फायदे - फोटो : iStock
तुलसी के सूखे पत्तों को लाल रंग के कपड़े में बांध कर तिजोरी या फिर अपने पर्स में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक लाभ होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
सूखी तुलसी के फायदे - फोटो : iStock
तुलसी की सूखी पत्तियों को गंगाजल में डाल कर पूरे घर में इस पानी का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सूखी तुलसी के फायदे - फोटो : Pixabay
सेहत की दृष्टि से तुलसी की सूखी पत्तियों का बहुत ज्यादा महत्व होता है। तुलसी की 7 सूखी पत्तियों को रोजाना पानी के साथ निगलने से सेहत अच्छी रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें