फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर दिख रहे हैं ये संकेत, तो समझिए दूर होने वाली है पैसों की तंगी

Wed, 06 Oct 2021 02:41 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PIXABAY
आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति को कुछ न कुछ समस्या लगी ही रहती है। किसी को अपने करियर की  चिंता है तो कोई धन के अभाव में चिंतित है। व्यक्ति के जीवन में धन की कमी के कारण ही बहुत सी समस्याएं जन्म लेने लगती है। आज के आधुनिक युग में मूल आवश्यकताओं के अलावा भी बहुत सी चीजें होती हैं जिनके लिए धन की आवश्यकता होती है। यह एक कड़वी सच्चाई है कि आज के समय में समाज में आपका मान-सम्मान भी आपके पास रुपये-पैसों को देखकर किया जाता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति चाहता है उसके पास धन बना रहे। इसके लिए लोग दिन-रात मेहनत में भी लगे रहते हैं। कभी-कभी लोग धन के लिए अनुचित मार्ग भी अपना लेते हैं, जिसके कारण वे एक दिन समस्याओं से घिर जाते हैं। फिर भी कई बार व्यक्ति के जीवन में धन की कमी बनी रहती है। कुछ संकेतो को बहुत ही शुभ माना जाता है यदि आपको ऐसे संकेत मिलने लगें तो समझिए के आपके घर में धन का आगमन होने वाला है और आपका आर्थिक संकट दूर होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे संकेत।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
काली चींटियों का झुंड
यदि आपको अपने घर में काली चीटिंया आती हुई दिखाई दें खासतौर पर यदि काली चीटियों का झुंड घर के अंदर आपको मुंह में दाना लाते हुए दिखे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यदि काली चीटी का झुंड आपके घर में आ रहा है तो समझिए कि आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर होने वाली हैं और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।
 
विज्ञापन

3 of 5
घर में चिड़िया का घोंसला बनाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे
घर में चिड़िया का घोंसला
यदि आपके घर में चिड़िया अपना घोंसला बनाती है तो यह संकेत माना जाता है कि आपके शुभ समय का आरंभ होने वाला। माना जाता है कि इससे आपके जीवन में चलने वाली धन संबंधित समस्याएं दूर होने वाली हैं और जल्दी ही आपको आर्थिक तंगी से निजात मिलने वाली है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
झाड़ू लगाता हुआ व्यक्ति दिखना
यदि आप घर से बाहर निकलते हैं और आपको कोई झाड़ू लगाते हुए नजर आ जाता है तो समझिए यह आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत है। यह आपके यहां पर धन के आगमन का संकेत माना जाता है। इसके अलावा यदि कोई आपको गन्ना लाते हुए दिखाई देता है तो यही भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
मुंह में रोटी दबाए कुत्ता दिखाई देना
यदि कोई कुत्ता आपको अपने मुंह में रोटी या फिर कोई अन्य शाकाहारी चीज लाते हुए दिखाई देता है तो यही भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। यह आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों की समाप्ति का संकेत देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें