फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु राशि वालों के लिए उपाय, पैसों से लेकर सेहत तक सारी समस्याएं होंगी दूर

Mon, 09 Mar 2020 06:24 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rashi
धनु राशि का स्वामी गुरु बृहस्पति होता है। इस राशि के लोग अधिक खर्चीले होते हैं। इन्हें धन एकत्रित करने में कठिनाई भी आती है। वाद-विवाद से दूरी बनाएं रखते हैं। इन्हें वाल्यास्था में कुछ कष्ट अवश्य रहता है। स्पष्ट बोलने व निडर स्वभाव के कारण कभी-कभी कार्यों में बाधा भी आती है। इस राशि के जातक ज्योतिष, कानूनी कार्य, शिक्षण या कला क्षेत्र के जानकार होते हैं। स्वयं के स्तर पर व्यापार करना इनके लिए लाभकारी होता है। भागीादरी में घाटा होने की संभावना रहती है। ज्योतिष शास्त्र में धनु राशि वालों के लिए उपाय बताए गए हैं, ये उपाय करने से जातकों को अच्छे फल प्राप्त होते हैं। अगली स्लाइड देखें
विज्ञापन

2 of 6
success
जीवन की तरक्की के लिए करें यह काम
अगर आपके जीवन में बाधाएं आ रही हैं, आपको कदम-कदम पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको हमेशा पीले चंदन की माला धारण करना चाहिए अथवा इस माला को आप घर के मंदिर में रख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
रोग-दोष से छुटकारा दिलाता है ये उपाय
यदि आपकी सेहत खराब रहती है या आप किसी रोग से पीड़ित हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो लक्ष्मी माता के मंदिर में हल्के रंग के वस्त्र चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको सेहत का लाभ मिलेगा।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
आर्थिक परेशानियां ऐसे होंगी दूर
यदि आपके आर्थिक जीवन में अस्थिरता बनी हुई है और इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो पीपल वृक्ष को मंदिर में रोपकर उसकी देखभाल करें। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
शिक्षा - फोटो : पेक्सेल्स
शिक्षा क्षेत्र में सफलता के लिए करें यह उपाय
पढ़ाई में सफलता पाने के लिए एक सरल उपाय करना होगा। गुरुवार के दिन माथे पर चंदन या फिर हल्दी का तिलक लगाएं। साथ ही पीले वस्त्र धारण करें। इससे आपको आपको एजुकेशन क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुखराज - फोटो : पुखराज
धनु राशि वाले धारण करें
धनु राशि के लोगों को पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। इसके साथ ही पांच मुखी रुद्राक्ष और पीपल की जड़ी धनु राशि के लोगों के लिए शुभ होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें