फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू ग्रह के कमजोर होने पर शिक्षा और विवाह में आती हैं बाधाएं, जानिए मजबूत करने के उपाय

Wed, 16 Dec 2020 07:12 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र में गुरू ग्रह को सफलता का कारक माना गया है। जन्म कुंडली में गुरू ग्रह की  मजबूत स्थिति व्यक्ति को जीवन में उच्च पद और धन के मामले में विशेष सफलता प्रदान करती है।  बृहस्पति ग्रह की अशुभ स्थिति के कारण जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आने लगती है। बृहस्पति के कमजोर होने का कारण व्यक्ति की शिक्षा में बाधा आती है। बृहस्पति की कमजोर स्थिति के कारण विवाह में भी बाधाएं आने लगती हैं। गुरू के कमजोर होने पर धन संबंधित समस्याएं भी होने लगती हैं। तो वहीं गुरू की मजबूत स्थिति व्यक्ति को जीवन में उच्च पद दिलाती है। तो चलिए जानते हैं गुरू को मजबूत बनाने के उपाय...
विज्ञापन

2 of 4
भगवान विष्णु
गूरू को मजबूत करने का उपाय
गुरू को मजबूत बनाने एवं शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे बृहस्पति ग्रह की अशुभता दूर होती है। विष्णु जी की पूजा में पीले पुष्प और पीले मिष्ठान का प्रयोग करना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
बृहस्पति को मजबूत करने के लिए इन चीजो का करें दान 
बृहस्पतिवार के दिन किसी अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित करने चाहिए। जो निर्धन छात्र-छात्राएं हैं उनको शिक्षण सामग्री का दान करना चाहिए। अपने गुरुजनों की सेवा करनी चाहिए। इससे आपका गुरू मजबूद बनेगा और आपको कार्य एवं शिक्षा में सफलता प्राप्त होती है, लेकिन ध्यान रखें की दान हमेशा निस्वार्थ भाव से करना चाहिए। इसके अलावा पीली चीजों का दान करना चाहिए।

 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
विवाह की बाधाओं को दूर करने के लिए
कमजोर बृहस्पति के कारण जिनके विवाह में देरी हो रही हो उन्हें पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। इससे आपका बृहस्पति बलवान होगा और विवाह के योग बनेंगे।
प्रत्येक बृहस्पतिवार को केले के वृक्ष का पूजन करना चाहिए। घी का दीपक जलाकर  केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें