क्या आपको भी बात-बात आता है गुस्सा? जानिए किस ग्रह के कारण होता है ऐसा और इसे कम करने के उपाय
- फोटो : iStock
क्यों आता है गुस्सा ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, क्रोध का मुख्य कारण मंगल, सूर्य, शनि, राहु और चंद्रमा ग्रह हो सकते हैं। कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य और चंद्रमा, मंगल ग्रह एक दूसरे के साथ किसी रूप से संबंध बनाते हैं, तो व्यक्ति को अपेक्षा से अधिक गुस्सा आता है। वहीं क्रोध अग्नि तत्व का द्योतक है और जब अग्नि तत्व अन्य राशियों या ग्रहों के साथ मिलता है, तब व्यक्ति को बात-बात पर गुस्सा आता है। इसके अलावा जिन लोगों का मंगल अच्छा नहीं होता, उन्हें भी अत्यधिक क्रोध आता है।