Akshaya Tritiya 2023 Pangrahi Yog: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। अक्षय तृतीया का पर्व शुभ कार्यों और इस दिन सोना खरीदने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदारी के साथ-साथ दान-पुण्य के काम करने का भी बहुत महत्व माना जाता है। दिवाली की तरह अक्षय तृतीया पर भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल की अक्षय तृतीया बेहद खास है, क्योंकि अक्षय तृतीया पर अबकी बार मेष राशि में 5 ग्रहों सूर्य, गुरु, बुध, राहु और यूरेनस का अनोखा संयोग बना है जबकि इस दिन चंद्रमा और शुक्र दोनों वृष राशि में होकर बेहद शुभ फलदायी स्थिति में होंगे। ऐसे में अक्षय तृतीया अबकी बार इन 5 राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन राशियों के लिए ये योग शुभ होने वाला है।