Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण है जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। वैशाख माह की अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण आज सुबह 7 बजकर 04 मिनट से आरंभ हुआ और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर हो चुका है । हालांकि भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन सूर्य ग्रहण खत्म हो जाने के बाद भी कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद श्राद्ध और दान करना फलदायी बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के प्रभाव को दूर करना चाहते हैं तो गंगाजल से छिड़काव और स्नान आदि से निवृत होकर मंदिर जरूर जाएं। ग्रहण के बाद किसी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना चाहिए। आपने जो वस्त्र सूर्य ग्रहण के दौरान पहनें हैं उनका भी दान किया जा सकता है। सूर्य ग्रहण के बाद अगला चंद्र ग्रहण 5 मई, 2023 को पड़ेगा। आइए जानते हैं ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें-