बिस्तर की चादर और तकिये का रंग आपके मन, सेहत और नींद को प्रभावित कर सकता है। आपका जीवन सुखमय हो इसके लिए बहुत जरूरी है कि जिस बिस्तर पर आप सोते हैं उसके तकिए और चादर के रंग का चुनाव आपकी राशि के अनुसार सही हो। इन सबके असंतुलित होने से झगड़ा, तनाव, स्वास्थ्य संबंधी जैसी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत भाग्यशाली होते हैं तो वहीं कई रंग हमारे लिए परेशानी का कारण बनते हैं। यदि आप अपने बिस्तर पर राशि के अनुरूप उस रंग की चादर और तकिए का प्रयोग करेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा,साथ ही आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी।
विज्ञापन
2 of 8
राशि
मेष एवं वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के जातकों के लिए लाल,पीले,गुलाबी और केसरिया रंग की चादर और तकिए का इस्तेमाल करनाअच्छा रहेगा।आप इन रंगों में प्लेन अथवा प्रिंटेड चादर का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी एवं पति-पत्नी के बीच संबंध भी मधुर बनेंगे।
विज्ञापन
3 of 8
राशि
वृषभ एवं तुला राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को सफेद,हरा,फिरोजी या सिल्वर रंग की चादर-तकियों का प्रयोग करना लाभकारी होगा।हल्के रंग की चादर पर इन रंगों की कोई भी डिजाइन वाली चद्दर भी आप काम में ले सकते हैं।ऐसा करने से आपको गहरी नींद आएगी,आराम मिलेगा एवं साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी।
4 of 8
मिथुन
मिथुन एवं कन्या राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी बुध है अतः जन्म कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव को कम करके शुभता में वृद्धि के लिए इन राशि वाले जातकों को हरा,नीला,जामुनी व सी ग्रीन कलर की चादरों का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास होगा।पति-पत्नी का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
विज्ञापन
5 of 8
राशि
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा की प्रसन्नता के लिए कर्क राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर की सुंदर प्रिंटेड या प्लेन चादरों का उपयोग करना श्रेष्ठ रहेगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, सुख-चैन की नींद के साथ तरक्की के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
6 of 8
राशि
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य देव है जो सभी ग्रहों और राशियों के भी स्वामी माने गए हैं। जन्म कुंडली में सूर्य जनित दोषों से मुक्ति तथा उनकी प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को लाल,केसरिया,गुलाबी,पीले, सफ़ेद या इन रंगों के कॉम्बिनेशन से बनी चादर और तकिये अपने पलंग पर लगाने से जहाँ आपके विचारों में सकारात्मक वृद्धि होगी वहीँ आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन
7 of 8
राशि
धनु एवं मीन राशि
इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनकी अशुभता में कमी और शुभता में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को पीले,लाल,गुलाबी या केसरिया रंग की प्रिंटेड अथवा प्लेन चादर अपने पलंग पर बिछाने से जन्म कुंडली में बृहस्पति जन्म दोष शांत होंगे। इन रंगों के अलग-अलग या मिले-जुले कॉम्बिनेशन की चादर प्रयोग करने से आपको अच्छी नींद आएगी,डरावने सपने भी परेशान नहीं करेंगे और आप सुबह उठकर तरोताज़ा महसूस करेंगे,धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
मकर एवं कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यपुत्र शनिदेव हैं।जन्म कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव में कमी तथा शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को नीला,काला,जामुनी,आसमानी तथा सफ़ेद या मिश्रित कलर की चादरों का इस्तेमाल करना शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी,करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे व घर में सुख-शांति रहेगी।