Aarthik Rashifal 2 April 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत 2 अप्रैल, 2022 शनिवार से हो रही है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि भी प्रारंभ हो जाती हैं। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू पंचांग का पहला दिन माना जाता है। जिसमें नव वर्ष का आरंभ होता है। कई स्थानों पर इसे उगादि और गुड़ी पड़वा कहा जाता है। प्रतिपदा तिथि सुबह 11 बजकर 58 पर समाप्त होगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2079 दो अप्रैल 2022 यानी शनिवार से शुरू हो रहा है। इस बार नवसंवत्सर रेवती नक्षत्र और रवि योग में लग रहा है। नव वर्ष का शुभारंभ हो रहा है। इस बार नवसंवत्सर 2079 के राजा शनि और मंत्री गुरु होंगे। विक्रम नवसंवत्सर 2079 में कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है और साथ ही उनका भाग्योदय होना भी तय है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार कुछ राशियों पर सालभर लक्ष्मी की कृपा रहेगी। आइए जानते हैं हिंदू नववर्ष का आर्थिक राशिफल किन राशियों के लिए लाभ लेकर आया है।
विज्ञापन
2 of 13
आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास आपको हर दुःख से राहत पहुंचाएगा।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि: चैत्र नवरात्रि का पर्व आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। देवी दुर्गा की आप पर कृपा बनी रहेगी। आज के दिन को आप अपने बेहतरीन दिनों में गिन सकते हैं क्योंकि आज आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास आपको हर दुःख से राहत पहुंचाएगा। अलग सोच और जूनून के साथ अपने करियर में आगे बढ़ें।
विज्ञापन
3 of 13
अचानक मिले धन का प्रयोग आप अपने कार्य के विकास में करेंगे ।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि: नवरात्रि का पर्व वृषभ राशि के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। हर क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए पूरी जान लगा देंगे। कोई महत्वपूर्ण बैठक या मुलाकात आपके दिन को और भी सुनहरा बना सकती है। अचानक मिले धन का प्रयोग आप अपने कार्य के विकास में करेंगे । धन संबंधित मामले भी आपको आकर्षित कर सकते हैं। दिन का लाभ पूरी तरह से उठाने के लिए अपने समय को नियोजित करें।
4 of 13
इन दिनों आपके खर्च अपेक्षाकृत कम रहेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि: चैत्र नवरात्रि में आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं। इन दिनों आपके खर्च अपेक्षाकृत कम ही रहेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मित्र के सहयोग से परिवर्तन हो सकते हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कारोबार की स्थिति निरंतर मज़बूत हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
सफलता और उपलब्धियों के मिलने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि: लोग आपकी बुद्धिमत्ता और कल्पना को समझ नहीं पा रहे हैं इसलिए उन्हें प्रभावित करने का कोई अवसर न छोड़ें। सफलता और उपलब्धियों के मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। बिज़नेस करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन की बचत करने में भी आप कायमाब होंगे। नौकरी में आपको लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
6 of 13
इस शुभ दिन जुए या सट्टेबाज़ी से दूर रहें।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि: इस चैत्र नवरात्रि देवी दुर्गा की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। जो लोग आज नए व्यापार या जोड़-तोड़ मरम्मत आदि से संबंधित असाइनमेंट के बारे में सोच रहे हैं वो अपने सपनों की दिशा में आत्मविश्वास से आगे बढ़ें क्योंकि लक आपके साथ है। जीवन में शांति या बेहतर संभावनाओं के लिए अभी आप भगवान का सहारा लेंगे। इस शुभ दिन जुए या सट्टेबाज़ी से दूर रहें। आज आपके व्यक्तिगत कार्य समीकरण में कुछ बदलाव आएंगे जो आपके लिए समृद्धि या विकास का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आप लाभ कमाने में सफलता हासिल कर सकते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि: इस राशि के जातकों पर दुर्गा माता की विशेष कृपा बनी रहेगी। आय के स्त्रोतों में वृद्धि हो सकती है। आप लाभ कमाने में सफलता हासिल कर सकते हैं। आर्थिक जीवन के लिए नौ दिन शुभ रहेंगे। व्यापारियों के लिए धन प्राप्ति के कई मौके आएंगे।
8 of 13
आर्थिक जीवन में सफलता मिलेगी। सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि: आपके लिए यह चैत्र नवरात्रि बेहद खास होने वाले हैं। आर्थिक जीवन में सफलता मिलेगी। सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। सेहत अच्छी रहेगी। एक से अधिक माध्यम से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने हर प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। बैंकिंग पेशेवर लोगों के लिए आज का दिन हानि वाला हो सकता है इसलिए सावधान रहें।
9 of 13
शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि: इन चैत्र नवरात्रि में आपके आय के स्त्रोत विकसित होंगे। आज भाग्य आपके साथ है बस ज़रूरत है तो आपकी पहल की। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अचानक से धन आगमन की संभावना है।
10 of 13
किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि: इस चैत्र नवरात्रि में धनु राशि वालों का आत्मविश्वास बना रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी संपत्ति से धन लाभ का योग हो सकता है। इस समय आपका पूरा ध्यान नई योजनाएं और रणनीतियां बनाने में है जो आपके व्यापार पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगी।
11 of 13
कार्य क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। आपके खर्चों में कमी आएगी।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि: चैत्र नवरात्रि में आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। आपके खर्चों में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर प्राप्त होंगे। आपके द्वारा उठाया हुआ हर एक कदम आपके लाभ की शुरुआत है। सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है बस आगे बढ़कर उसे हासिल कर लें।। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आय वृद्धि के योग बन सकते हैं। विदेशी यात्रा के योग बनेंगे।
12 of 13
आपके कार्यस्थल में विदेशी व्यापार या संबंधों की भी संभावना है।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि: यह चैत्र नवरात्रि कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहेगी। आपकी प्रबंधकीय क्षमता सबकी आकर्षित कर रही है और इसका पुरस्कार भी जल्द ही मिलेगा। आपके कार्यस्थल में विदेशी व्यापार या संबंधों की भी संभावना है और आप कुछ रोचक लोगों से मिल सकते है। कुशल बनें ताकि आप अच्छे परिणाम पा सकें। देवी माता की असीम कृपा प्राप्त होगी।
इस समय धन आपके लिए बेहद आवश्यक है और इसे पाने के लिए भाग्य भी आपके साथ है।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि: मीन राशि वालों को इस चैत्र नवरात्रि देवी माता की असीम कृपा प्राप्त होगी। आपको हर कार्य में सफलता मिल सकती है। इस समय धन आपके लिए बेहद आवश्यक है और इसे पाने के लिए भाग्य भी आपके साथ है। कार्यालय या उद्योग में आपने जो पहचान बनाई है वो आपके भविष्य को सुरक्षित करती है और इससे वित्तीय संतुष्टि भी मिलती है।