PM KISAN: देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए साल 2018 में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं। पीएम किसान योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। केंद्र सरकार द्वारा ये धनराशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अभी तक इस योजना की कुल 10 किस्तें जारी हो चुकी हैं। हाल ही में 10वीं किस्त के तहत इस बार मोदी सरकार ने देशभर के करीब 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की है। इस योजना का लाभ ऐसे छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य जमीन है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि ऐसे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से अधिक जमीन है या जिनके पास खेती योग्य भूमि भी है और वे नौकरीपेशा भी हैं, क्या उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलता है? आइए जानते हैं इसका जवाब...