अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगले वित्त वर्ष से किसानों के खाते में पीएम किसान योजना के तहत मिलाने वाली राशी बढ़ कर आ सकती है। दरअसल, एक फरवरी 2022 को केंद्र सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेगी। किसानों को इस बजट को लेकर काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। कहा जा रहा है कि पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाकर 6,000 रुपये से ज्यादा हो जाएगी। पीएम किसान योजना के अलावा इस बजट में केंद्र सरकार किसानों के लिए और भी कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। आइए इस पूरी खबर के बारे में जानते हैं विस्तार से...