फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसान मेले में उमड़ रही भीड़, लाल भिंडी ने लुभाया तो, अचार वाली आंटी की खूब हो रही तारीफ

Thu, 20 Oct 2022 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
लाल रंग की भिंडी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के तीसरे दिन भी किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। किसान मेले में सपेरे बीन बजाकर आगंतुकों का स्वागत कर रहे हैं। वहीं मेले में लगे विभिन्न स्टॉल्स लोगों को अपनी ओर अनायास ही खींच लेते हैं। यहां लाल भिंडी भी लुभा रही है तो अचार वाली आंटी की खूब तारीफ हो रही है। कोई 10 करोड़ के भैंसे को देखने मेले में पहुंच रहा है तो कोई नए बीजों की जानकारी लेने के लिए मेले का रुख कर रहा है। 

इससे पहले बुधवार को दूसरे दिन के सत्रों का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, विवि के कुलपति प्रोफेसर केके सिंह, श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने किया। उन्होंने मेले का निरीक्षण भी किया। डॉ. बालियान ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक छपने से ज्यादा किसानों के हित में शोध कार्य करें ताकि उनका असर खेतों में नजर आए। इस दौरान उन्होंने यहां आयोजित डॉग शो को सराहा। इसमें 10 से ज्यादा प्रजातियों के कुत्ते शामिल हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में किसानों के लिए 21 हजार करोड़ धन आवंटित किया जाता था जो अब बढ़ाकर एक लाख 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सरकार की ओर से शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य निशुल्क कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को अच्छी प्रजाति को विकसित करने के लिए शोध करना होगा तभी किसानों को लाभ मिल सकता है।

कुलपति प्रोफेसर केके सिंह ने कहा कि मेले में कई थीम पर स्टॉल लगाए गए। इसमें फसल अवशेष प्रबंधन, मोटे अनाज की खेती,  प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रों सहित अन्य जरूरी जानकारियां भी दी गईं। सुनील भराला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसान निधि से सम्मान बढ़ाया है। ऐसे आयोजन से किसानों को नई तकनीकी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

2 of 7
किसान मेला - फोटो : अमर उजाला
मेले में श्रीकृष्ण अचार के स्टॉल पर लोग रुककर न सिर्फ अचार चखकर देखते हैं बल्कि इसके बारे में जानकारी भी लेते हैं। इनके स्टॉल पर 150 से ज्यादा वैरायटी के अचार, मुरब्बा व कैंडी उपलब्ध हैं। स्टॉल संचालिका कृष्णा यादव ने अचानक बनाने की फ्री ट्रेनिंग ली थी इसके बाद उन्होंने इसे अपना पेशा बनाया और आज उनका सालाना करोड़ों का टर्नओवर है। यूपी के बुलंदशहर निवासी कृष्णा के पति बताते हैं कि आज कृष्णा सैकड़ों लोगों को रोजगार दे रही हैं। वह बताते हैं कि 20 डिब्बे गोभी के अचार से व्यवसाय शुरू किया था। स्वाद और विश्वास के साथ लोग जुड़ते चले गए। अब पूरे भारत में अचार सप्लाई करते हैं। फिलहाल उन्होंने किसान मेले में अपना स्टॉल लगाया हुआ है जहां लोगों के कदम अनायास ही रुक जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
लाल भिंडी - फोटो : twitter@ANI
आपने हरे रंग की भिंडी खाई होगी लेकिन क्या लाल रंग की भिंडी खाई है। शायद आपका जवाब नहीं होगा। लेकिन किसान मेले में लाल रंग की भिंडी मेले में आने वाले लोगों को खूब लुभा रही है। गाजियाबाद के डासना निवासी किसान सुभाष के स्टॉल पर लाल भिंडी की जैविक खेती की लोग जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। किसान सुभाष का कहना है कि लाल भिंडी आयरन से भरपूर है और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी है।  वह बताते हैं कि उन्होंने एक एकड़ में लाल भिंडी की खेती शुरू की थी लेकिन अब वह इसे बढ़ाने वाले हैं। 

4 of 7
किसान मेले में मंत्री संजीव बालियान व स्वतंत्र देव - फोटो : अमर उजाला
मेला संयोजक एवं निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने बताया कि आज मेले का समापन होगा। इसके मुख्य अतिथि  बलदेव सिंह औलख राज्यमंत्री कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान होंगे। मेले में दूसरे दिन 6600 से अधिक किसानों ने भाग लिया और लगभग 3000 किसानों ने निशुुल्क तकनीकी साहित्य प्राप्त किया।

मेले में सपेरों ने बीन बजाकर अतिथियों का स्वागत किया और आकाशवाणी नजीबाबाद के कलाकारों ने रागिनी गाकर मनोरंजन किया। हरियाणा से पांच सपेरे यहां पहुंचे। नाथ समुदाय के सपेरे राजू ने बताया कि वह बीन बजाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इटली में भी वह प्रस्तुति दे चुके हैं। उनके ग्रुप में 100 से अधिक सदस्य हैं।
विज्ञापन

5 of 7
किसान मेला - फोटो : अमर उजाला
तकनीकी जानकारी ली, बड़ी मात्रा में बीज खरीदे
मेले में नई तकनीकी जानकारी के साथ किसानों ने बड़ी मात्रा में फसलों के बीज खरीदे। किसानों ने गेहूं, सरसों, चना और अन्य फसलों के बीज खरीदें। कृष्णा पिकल्स के स्टाल से लोगों ने काफी मात्रा में फल परिरक्षित पदार्थों को खरीदा। वहीं फल, फूल शाक भाजी प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन

6 of 7
किसान मेले में पहुंचे डॉग - फोटो : अमर उजाला
20 लाख का कुत्ता भी पहुंचा
मेले में डॉग शॉ आकर्षण का केंद्र रहा। अलग-अलग प्रजाति के आकर्षक कुत्तों के लिए इनाम भी दिए गए। इस दौरान 20 लाख की कीमत का दावा करते हुए डॉ. विद्यारत्न ने ग्रेटेल प्रजाति के कुत्ते का प्रदर्शन किया। बताया कि यह रोजाना एक किलो चिकन, कई तरह की विटामिंस सहित अन्य चीजें डाइट में लेता है।

डॉ. अमित कुमार प्राध्यापक पशु चिकित्सा महाविद्यालय ने बताया कि इस शो में दक्ष मोदीपुरम का पप्पी, मंदीप दौराला का मार्शल मेल रोट वीलर, नीरज दौराला का राजा लैबराडोर काफी पसंद किया गया। इसके अलावा ब्रीडब्रडेड कॉली में विमल सिवाया प्रथम, अमेरिकन कुकर स्पेनिल कनक सिंह शर्मा प्रथम, चाउ-चाऊ ब्रीड में विनीत अहलावत दौराला प्रथम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किसान मेले में सपेरे - फोटो : अमर उजाला
विवि के मुख्य मार्ग को बाबू हुकुम सिंह के नाम पर करवाएंगे
सुनील भराला ने कहा कि विवि में यह ऐतिहासिक मेला लग रहा है। यह सब पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू हुकुम सिंह और क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय रविंद्र पुंडीर की देन है। उन दोनों के सहयोग से ही विवि आज यहां पर है, अन्यथा यह विवि मथुरा में होता।

सुनील भराला ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर विवि के मुख्य मार्ग को बाबू हुकुम सिंह के नाम और भराला सिवाया टोल प्लाजा से गंगानगर तक मार्ग का नाम पूर्व विधायक रविंद्र पुंडीर के नाम से करवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें