फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: सरकार ऐसे लोगों को मुफ्त में दे रही दो लाख रुपये का इंश्योरेंस, जान लें रजिस्ट्रेशन का तरीका

Thu, 18 Nov 2021 12:05 PM IST
सोनू शर्मा कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
केंद्र हो या राज्य सरकारें, समय-समय पर नागरिकों के लिए तरह-तरह की योजनाएं लाती रहती हैं, जो जरूरतमंद लोगों के बहुत काम आती हैं। वैसे तो बहुत सारी सरकारी योजनाएं हैं, लेकिन असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड सबसे बेहतर है। दरअसल, केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले देश के करोड़ों कामगारों के हितों को ध्यान में रखते हुए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। यह असंगठित श्रमिकों का एक डेटाबेस है। इस पोर्टल पर एक करोड़ से भी अधिक श्रमिक अब तक अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सन्निर्माण कामगार, प्रवासी कामगार, गिग और प्लेटफॉर्म कामगार, फेरी वाले, घरेलू कामगार और कृषि कामगारों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी लाभ देना है। देशभर के श्रमिक इस पोर्टल के जरिये अपना कार्ड बनवा सकते हैं और कई तरह की सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ई-श्रम कार्ड बनवाने का सबसे बड़ा लाभ तो ये है कि इसमें असंगठित कामगारों को पीबीएसबीवाई के तहत दो लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है और यह बिल्कुल मुफ्त है। श्रम और रोजगार मंत्रालय के मुताबिक, आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में ई-श्रम कार्ड असंगठित कामगारों के बहुत काम आएगा। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोई भी असंगठित कामगार ई-श्रम पोर्टल पर खुद से भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है या निकटतम सीएससी पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकता है। इस पोर्टल पर पंजीकरण बिल्कुल निःशुल्क है, यानी कामगारों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहीं भी कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।. 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए श्रमिक के पास आधार नंबर, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बचत बैंक खाता संख्या होना जरूरी है। इसके अलावा इस पोर्टल पर वहीं असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन करा सकता है, जिसकी उम्र 16-59 साल के बीच हो और ईपीएफओ/ईएसआईसी या एनपीएस (सरकार द्वारा वित्त पोषित) का सदस्य न हो। ध्यान रहे कि केवल कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान ही ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के पात्र हैं, अन्य किसान नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें