फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Credit Card: इस योजना के तहत पीएम किसान के लाभार्थियों को सस्ती दर पर मिलता है लोन, जानिए कैसे

Mon, 07 Feb 2022 10:12 AM IST
आशिकी पटेल कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस योजना के तहत पीएम किसान के लाभार्थियों को सस्ती दर पर मिलता है लोन - फोटो : istock
किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें से एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत सरकार की तरफ से लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। पीएम किसान योजना के तहत दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के खाते में आती है। इसके अलावा सरकार इस योजना के तहत किसानों को सस्ती दर पर लोन भी मुहैया कराती है। दरअसल, आत्म निर्भर भारत योजना के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना और किसान क्रेडिट कार्ड योजना आपस में लिंक हैं। इसके तहत किसान क्रेडिट कार्ड योजना पर खेती करने के लिए किसानों को सरकार बेहद कम ब्याज दर पर लोन प्रदान कर रही है। ये लोन बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ही दिया जाता है। खास बात ये है कि इस योजना में बिना गारंटी के किसानों को 3 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है। इसके अलावा 5-3 लाख रुपए का शॉर्ट टर्म लोन सिर्फ 4 फीसदी की ब्याज दर पर मुहैया कराया जाता है। ऐसे में अगर आपने अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिए, ताकि इसकी सुविधा आपको भी मिल सके। आइए जानते हैं किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका... 
विज्ञापन

2 of 5
इस योजना के तहत पीएम किसान के लाभार्थियों को सस्ती दर पर मिलता है लोन - फोटो : iStock
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका 
  • किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। यहां आपको किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म मिलेगा, जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है।
विज्ञापन

3 of 5
इस योजना के तहत पीएम किसान के लाभार्थियों को सस्ती दर पर मिलता है लोन - फोटो : istock
  • फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसे भरें। खसरा-खतौनी के अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज लगाकर बैंक में जमा करा दें। इसके बाद आपको कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

4 of 5
इस योजना के तहत पीएम किसान के लाभार्थियों को सस्ती दर पर मिलता है लोन - फोटो : istock
  • एक बात ध्यान रखें कि किसान क्रेडिट कार्ड किसी ग्रामीण बैंक से बनवाएंगे तो उसमें सरकार की तरफ से कुछ इनसेंटिव दिए जाते हैं, जिसका लाभ किसानों को मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस योजना के तहत पीएम किसान के लाभार्थियों को सस्ती दर पर मिलता है लोन - फोटो : istock
  • इसके जरिए आप आसानी से लोन पा सकते हैं। हालांकि इसमें लोन की सुविधा कितनी मिलेगी ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जमीन कितनी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें