फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाजों के कमाल से कैरेबियाई जीत के बेहद करीब

Fri, 20 Jun 2014 05:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजबान वेस्टइंडीज ने पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर अपना शिकंजा कस लिया है। पहली पारी के आधार पर 239 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद कैरेबियाई टीम के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 8 विकेट महज 212 रन पर झटक लिए।
विज्ञापन


चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड मैच बचाने को संघर्ष कर रहा था। स्टंप के समय कीवी टीम का स्कोर 8 विकेट पर 257 रन था। मेहमान टीम को महज 18 रनों की बढ़त हासिल हुई जबकि उसके पास 2 विकेट शेष है।

अंतिम मैच कीवी टीम को मैच टालने के लिए खासा संघर्ष करना होगा। टीम का दारोमदार बीजे वाटलिंग और मार्क क्रेग पर है जिनके बीच नौवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 3 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है।
विज्ञापन

विज्ञापन

विंडीज गेंदबाजों ने बनाया दबाव

इससे पहले मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के पहली पारी में बनाए 221 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 2 शतकों के दम पर 460 रनों का विशाल स्कोर बनाया। ओपनर क्रेग ब्रैथवेट ने 129 जबकि डेरेन ब्रावो ने 109 रन की शतकीय पारी खेली।

वहीं, दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और कप्तान ब्रैंडन मैक्‍कुलम सिर्फ 3 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक ओपनर टॉम लॉथम (30) और केन विलियम्सन (38) ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 73 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।

चौथे दिन कैरेबियाई गेंदबाजों ने मेहमान टीम पर जमकर दबाव बनाया, जिस कारण दिनभर के खेल में न्यूजीलैंड महज 184 रन ही बना सका। विंडीज की ओर से केमार रोच ने 3, जीरोम टेलर और सुलेमान बेन को 2-2 सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें