फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस टूर्नामेंटः विक्रांत और दिग्विजय सेमीफाइनल में

Wed, 18 Dec 2013 02:54 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रांत और दिग्विजय ने सीएलटीए आयटा चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। सीएलटीए चंडीगढ़ सेक्टर-10 में आयोजित किए जा रहे इस टेनिस टूर्नामेंट में लड़कियों के सभी सेमीफाइनल सीधे सेटों में निर्धारित हो गए।
विज्ञापन


टाप सीड परम पुन ने एक गेम में हिमांशु को हरा दिया। विक्रांत दहिया ने अपने प्रेक्टिस पार्टनर एकलव्य सिंह को एक गेम में शिकस्त दी। गर्ल्स में टापव सीड बानी सिंह ने मुस्कान को हराया जबकि आठवीं सीड पायस मुदगिल ने सीरत पन्नू को हरा दिया।

लड़कों के अंडर-16 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल में विक्रांत ने एकलव्य को 4-1, 4-1 से हराया। दिग्विजय ने मृत्युंजय को 4-3, 4-2 से मात दी।

निहित ने सौरव को 4-1, 5-3 से हराया जबकि परम पुन ने हिमांशु को 4-1, 4-0 से मात दी। लड़कियों के क्वार्टर फाइनल में बनी ने मुस्कान को 4-2, 4-2 से मात दी।
विज्ञापन


पायस मुदगिल ने सीरत को 4-2, 4-1 से हराया। तान्या ने आरती को 4-1, 4-1 से शिकस्त दी। गुरनीक ने जान्हवी को 4-2, 4-0 से हराया।

लड़कों के डबल्स अंडर-16 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में निहित और परम की जोड़ी ने एकलव्य और रोहित की जोड़ी को 6-3, 7-6 से मात दी, जबकि विक्रांत और दिग्विजय की जोड़ी ने एकलव्य और रोहित की जोड़ी को 6-3, 6-2 से हराया।

लड़कियों के डबल्स अंडर-16 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में बानी और सीरत ने दीपशिखा और रीत मलिक को 6-0, 6-0 से मात दी। पायस और गायत्री की जोड़ी ने जान्हवी और जसप्रीत की जोड़ी को 6-1, 6-1 से हराया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें