फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने से पहले भारत को लगा झटका

Thu, 05 Jun 2014 11:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 7 खत्म होते-होते अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का रोमांच शुरू हो गया है। ऐसे में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली गई जिसमें श्रीलंकाई टीम ने बाजी मारी। हालांकि अंतिम वनडे में सचित्रा सेनानायके के विवादित रन आउट से पूरी सीरीज अचानक खासी चर्चित हो गई।
विज्ञापन


जहां तक टीम इंडिया की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात है तो उसने बांग्लादेश में मार्च-अप्रैल में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। जबकि भारत ने अपना अंतिम वनडे मैच एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।

इस बीच श्रीलंका के इंग्लैंड से वनडे सीरीज जीतने के बाद आईसीसी की जारी नई वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया को झटका लगा है।

श्रीलंका ने दिया टीम इंडिया को झटका

इंग्लैंड में खेले गए वनडे सीरीज में 3-2 से जीत हासिल कर श्रीलंका ने वनडे रैंकिंग में भारत को तीसरे स्‍थान पर ढकेलते हुए दूसरे स्‍थान पर कब्जा जमा लिया है।

सीरीज जीतने पर श्रीलंका को एक रेटिंग अंक का फायदा हुआ जिससे उसके 112 अंक हो गए। टीम इंडिया के भी इतने ही रेटिंग अंक हैं लेकिन बेहतर रनरेट पर श्रीलंका भारत से आगे हो गया।

जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। चौथे स्‍थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है जिसके 109 रेटिंग अंक हैं और इंग्लैंड (109) से बेहतर रनरेट से आगे है।

शीर्ष रैंकिंग में कोहली को कोई खतरा नहीं

टीम रैंकिंग में भारत को भले ही एक स्थान का नुकसान हुआ हो, लेकिन बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्‍थान पर भारत का दबदबा है। टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर बने हुए हैं।

हालांकि कोहली के पहले पायदान पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है क्योंकि दूसरे स्‍थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स (872) से भारतीय बल्‍लेबाज 9 अंक आगे है।

शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों में विराट कोहली के अलावा भारतीय कप्तान महेंद्र धोनी छठे और बाएं हाथ के बल्‍लेबाज शिखर धवन आठवें स्थान पर बने हुए हैं।

शीर्ष भारतीय गेंदबाज जडेजा को भी लगा झटका

जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो रवींद्र जडेजा वनडे क्रिकेट में भारत के शीर्ष गेंदबाज बने हुए हैं। हालांकि उन्हें भी एक पायदान का झटका लगा है। एक स्थान फिसलकर वह छठे पर आ गए हैं। शीर्ष 10 में शामिल वह एकमात्र भारतीय हैं।

पहले पायदान पर पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज सईद अजमल हैं जबकि दूसरे स्‍थान पर दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन हैं।

तीसरे पायदान पर वेस्ट इंडीज के चतुर फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन बने हुए हैं।
विज्ञापन

5 साल बाद पूरा हुआ कंगारुओं का यह सपना

कभी डेढ़ दशक तक क्रिकेट जगत में राज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपना एक सपना पूरा करने में 5 साल लग गए। और उनका यह सपना था टेस्ट टीम की नंबर वन की पोजीशन हासिल करते हुए 'टेस्ट गदा' हासिल करने का।

दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क को नंबर वन टीम के विशेष पहचान स्वरूप बुधवार को आईसीसी टेस्ट मेस (गदा) प्रदान की गई।

पिछले सत्र में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर शीर्ष स्थान हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान को यह गदा अभ्यास सत्र के दौरान ब्रिसबेन में सौंपी गई। ऑस्ट्रेलिया ने अगस्त 2009 के बाद पहली बार यह गदा हासिल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें