फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंची केवल एक टीम

Fri, 18 Jul 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में पहली बार शिक्षा विभाग की स्कूली गर्ल्स टीम भी पहुंची, लेकिन बिना खेले की टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बहाना बनाकर कन्नी काटते नजर आए आयोजक
टूर्नामेंट में हरिद्वार के अतिरिक्त किसी अन्य टीम के न पहुंचने के कारण मैच नहीं हो सका। जिसका जवाब मांगने पर आयोजक बहाना बनाकर कन्नी काटते नजर आए।

शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में पहली बार अंडर-17 बालिका वर्ग को शामिल तो कर लिया गया, लेकिन इसकी जानकारी शायद ही किसी को दी गई।

यही कारण रहा कि राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की एकमात्र टीम हरिद्वार से पहुंची। जबकि मेजबान होने के बावजूद देहरादून जिले की टीम विभाग में प्रतियोगिता में खड़ी नहीं कर सका।
विज्ञापन


इस कारण हरिद्वार की टीम को बिना मैच खेले ही निराश होकर लौटना पड़ा। विभागीय अधिकारियों को तो जिले में गर्ल्स टीम होने तक की जानकारी नहीं थी।

जिले में गर्ल्स टूर्नामेंट नहीं कराया
जबकि एमकेपी इंटर कॉलेज मई महीने में हुई गर्ल्स चैलेंज कप फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना दम दिखा चुकी है। सूत्रों के अनुसार जिले में गर्ल्स टूर्नामेंट भी नहीं कराया गया, इसीलिए टीमें सामने नहीं आई।

जबकि जिला स्तर के खेल अधिकारी पत्र भेजे जाने की दलील दे रहे हैं। वहीं शिक्षा विभाग की राज्य खेल समन्वयक जया नौटियाल का कहना है कि टीम ही नहीं आई तो मैच नहीं हो सकता, क्योंकि कम से कम 3 टीमें होना जरूरी है।
विज्ञापन


मगर मेजबान जिले की टीम होने के सवाल का उनके पास भी जवाब नहीं है। वहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम भेजने के बारे में उन्होंने कहा कि आयोजन कमेटी अपने विवेक से इस पर निर्णय लेगी।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें