फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल से सुब्रतो कप में हिस्सा नहीं ले पाया उत्तराखंड

Tue, 15 Jul 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट से चूकने के बावजूद इस साल भी शिक्षा विभाग की चाल ढीली है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में तैयारी बेहद धीमी
सितंबर में प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच 5 अगस्त है, लेकिन प्रदेश में तैयारी बेहद धीमी है। टीम चयन के लिए होने वाली जिला प्रतियोगिता गुपचुप करा ली गई और अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होने वाली है।

17 जुलाई से होने वाली इस प्रतियोगिता की सूचना जुलाई के पहले सप्ताह में ही स्कूलों की दी गई। सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता में खेलना बीते चार सालों से उत्तराखंड के लिए सपना बना हुआ है।
विज्ञापन


टीम चयन के लिए 17 जुलाई से स्पोर्ट्स कालेज में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले होंगे। इस बारे में विभाग ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

सूत्रों का कहना है कि पहले यह तिथि 7 जुलाई थी, जिसे आगे बढ़ाया गया है। वहीं प्रभारी जिला खेल समन्वयक ब्रिजेश नेगी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 4 और 5 जुलाई को गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में कराई गई थी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में मेजबान गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, नवोदय विद्यालय और डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर ही पहुंचे थे, जबकि अंडर-14 में सिर्फ गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज की टीम थी।

उन्होंने बताया कि 23 जून को प्रतियोगिता की जानकारी स्कूलों को भेज दी गई थी, जबकि स्कूल एक जुलाई को खुले हैं।

साथ ही उनका कहना है कि टूर्नामेंट के लिए सभी स्कूलों को खर्च खुद वहन करना होता है, इस कारण टीमें कम आती हैं। इससे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीमें कितनी होंगी, इस पर भी सवाल उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

 
अंतिम तिथि के बाद हुई प्रतियोगिता
दरअसल सितंबर 2013 में नई दिल्ली के डा. अंबेडकर स्टेडियम में 27 सितंबर से 54वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबाल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी।

इसमें प्रवेश के लिए 15 अगस्त 2013 अंतिम तिथि थी, लेकिन प्रदेश स्टेट लेवल प्रतियोगिता ही 16 अगस्त से हुई थी। इस कारण स्टेट चैंपियन स्पोर्ट्स कालेज के खिलाड़ियों के अरमान धरे रह गए थे।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें