फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लटके-झटकों के साथ दिखेगा क्रिकेट का यह 'बैड ब्वॉय'

Fri, 09 May 2014 06:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्तता के कारण क्रिकेट खेलने से आजीवन प्रतिबंधित किए गए टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट गेंदबाज श्रीसंत जल्द ही एक नई भूमिका में दिखने जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट के मैदान पर वह बेहद स्टायलिश क्रिकेटर होने के अलावा गरम मिजाज के तेज गेंदबाज माने जाते हैं। साथ ही मैच के दौरान वह कई मौकों पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से भिड़ भी चुके हैं।

स्पॉट फिक्सिंग के कारण केरल के सुपर स्टार से बैड ब्वॉय बने शांताकुमारन श्रीसंत अब जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखेंगे और लटकों-झटकों से अपनी दागदार हुई छवि को सुधारने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

TV पर डांस रिएल्टी शो में भाग लेंगे श्रीसंत

कई महीनों तक चली लंबी बातचीत और ना-नुकूर के बाद श्रीसंत अब छोटे पर्दे पर एक रिएल्टी शो में डांस करते नजर आएंगे।

पूर्व ‌क्रिकेटर ने डांस पर आधारित रिएल्टी शो 'झलक दिखला जा' के सातवें संस्करण में भाग लेने पर अपनी रजामंदी दे दी है।

क्रिकेट खेलने से आजीवन प्रतिबंधित किए गए श्रीसंत ने शुरुआत में इस डांस शो में भाग लेने में हिचकिचा रहे थे। पिछले साल उन्होंने दिसंबर में जयपुर के एक राजघराने की राजकुमारी से शादी की थी।

इसी हफ्ते फाइनल हुआ श्रीसंत का नाम

श्रीसंत की रजामंदी पर एक सूत्र ने बताया कि जेल से वापसी के दो महीने बाद ही डांस शो में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था। 'झलक दिखला जा' शो चाहता था कि उनके लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म मुहैया कराया जाए जिसके जरिए वह स्पॉट फिक्सिंग में लगे आरोपों के बारे में अपनी कहानी सबके सामने बता सके।

सूत्र ने आगे कहा, "हमें उस समय लगा था कि उनका नाम स्पॉट फिक्सिंग से हट जाएगा और एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी करेंगे। लेकिन प्रतिबंध के बाद श्रीसंत ने शो के साथ काम करने को लेकर लचीला रवैया अपनाया।"

पूर्व क्रिकेटर का नाम इस हफ्ते ही फाइनल किया गया है। हालांकि उनका नाम पिछले कुछ समय से चर्चा में जरूर था।

इस शो के जरिए चमक सकता है फिल्मी करियर

क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित किए गए श्रीसंत फिलहाल संगीत और अभिनय में अपना करियर संवारने में जुटे हैं।

माना जा रहा है ‌क‌ि 'झलक दिखला जा' शो के जरिए वह पर्दे पर एक पहचान बना सकेंगे जो उनके फिल्मी करियर का संवार सकता है। साथ ही स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण पर अपनी सफाई भी देशभर में दे सकते हैं।

श्रीसंत के अलावा एक और प्रतिभागी का नाम फाइनल किया गया है। उसका नाम है पूरब कोहली। इन दोनों के अलावा गायक-संगीतकार सुखवंत सिंह, गायिका-अ‌भिनेत्री सोफी चौधरी और टीवी पर्सनैल्टी करण टैकर और मौनी रॉय भी डांस फ्लोर पर नजर आएंगे।
विज्ञापन

लेकिन श्रीसंत का पहला डांस शो नहीं है ये

डांस शो 'झलक‌ दिखला जा' जून में टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो की जज पैनल में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्मकार करण जौहर और कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा शामिल हैं।

माना जा रहा है कि इस शो के कारण वह अगले तीन-चार महीने के लिए केरल से मुंबई भी शिफ्ट हो सकते हैं। उन्होंने हाल ही इस शो के लिए एक प्रोमोशनल वीडियो भी शूट करवाया है। इस वी‌डियो में वह एक कुशल डांसर की तरी डांस करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि यह उनका पहला डांस शो नहीं है। वह इससे पहले भी 2008 में एक डांस शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' में हिस्सा ले चुके हैं। इस शो में जज के रूप में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें