फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान जानवरों पर दिखाई ऐसी बर्बरता कि कांप जाए रूह!

विज्ञापन
विज्ञापन
आप ऐमरजेंसी ऐनिमल रेस्क्यू सर्विस के बारे में तो जानते ही होंगे। ये लोग जानवरों को घरों और सड़कों से उठाकर ठीक जगह पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित रखने का  काम करते हैं।
विज्ञापन


पेशे से 58 साल की डोरोथी भी इस सर्विस टीम की एक मेंबर थी और जानवरों को बचाने का काम करती थी।

उसने अपने घर में तीन कुत्ते और चार बिल्लियां पाल रखी थी। लोगों को लगता था कि उसे जानवरों से इतना प्यार है कि वो उन्हें पालती है लेकिन हकीकत तो कुछ और ही थी।

गंदे माहौल में रखा

उसने तीन कुत्तों और चार बिल्लियों को ऐसे माहौल में रखा कि देखकर कोई कोई भी डर जाए।

उसने उन्हें एक घर में गंदगी और जानलेवा बदबू के बीच छोड़ दिया था। उस स्टोर रूम जैसे घर में न कभी सफाई होती थी और  न हीं वहां कोई रहता था।

उस घर में दुनिया भर का कबाड़, बोतलें, लोहे और कूड़ा-कचड़ा भरा हुआ था। उस जगह का माहौल ऐसा बना हुआ था कि वहां कोई एक सेकेंड के लिए भी खड़ा न हो सके।
विज्ञापन

दस सालों तक रहा यही हाल

जब पुलिस को घर के इस हाल और उसमें रहने वाले जानवरों का पता चला, तो वो हैरान रह गए।

उस गंदे घर में कुछ जानवरों को
पिजड़े में बंध पाया गया। वहां खाने-पीने का भी कोई सामान नहीं था। पुलिस खुद वहां से निकलने वाली बदबू की वजह से वहां खड़ी नहीं रह पा रही थी।

उनकी जांच में पाया गया कि घर का ये हाल दस सालों ये ऐसा ही था। कुत्ते और बिल्लियां भी बहुत ‌कमजोर मिले।

महिला ऐनिमल नेगलेक्ट के आरोप में दोषी पाई गई है और उसको आने वाले दस सालों तक जानवर न पालने का कोर्ट ने आदेश दिया है। मामला नॉर्थ योर्कशायर के रिपॉन का है।

नर और मादा दोनों ही है ये बकरी! यकीन न हो तो पढ़ें


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें