फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गोल्डन गर्ल’ की नजरें अब वर्ल्ड चैंपियनशिप पर

Sat, 30 May 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते वर्ष शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर तीन गोल्ड मेडल हासिल करने वाली उत्तराखंड की ‘गोल्डन गर्ल’ प्रेरणा गुप्ता के निशाने पर अब वर्ल्ड चैंपियनशिप है। 3 जुलाई को कोरिया में होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए प्रेरणा ने क्वालीफाई कर लिया है। जालंधर में हुई क्वालीफाई प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के दो सौ शूटरों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


कम्प्यूटर साइंस की है छात्रा
कांवली रोड, देहरादून की रहने वाली प्रेरणा गुप्ता के वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए चयन के बाद उत्तराखंड के खाते में एक और उपलब्धि आ गई है।

प्रेरणा इस वक्त दिल्ली के हंसराज कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की छात्रा हैं। छह साल के अरसे में विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में वह अब तक 30 मेडल हासिल कर चुकी हैं। बीते साल महिला शूटिंग प्रतियोगिता की तीन श्रेणी-सीनियर, जूनियर और यूथ में उन्होंने तीन गोल्ड मेडल जीते थे।
विज्ञापन


चार साल में एक बार होती है प्रतियोगिता
प्रेरणा गुप्ता के कोच मयंक मारवाह ने बताया कि वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता चार साल में एक बार होती है। इस बार इस प्रतियोगिता में पूरी दुनिया के विश्वविद्यालयों के 1500 शूटर हिस्सा लेंगे।

प्रत्येक देश पहले अपने विश्वविद्यालयों के शूटरों की क्वालीफाई प्रतियोगिता करता है। जो टॉप थ्री शूटर होते हैं, उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजा जाता है। जालंधर में हुई क्वालीफाई प्रतियोगिता में प्रेरणा दूसरे नंबर पर रहीं। पहले उसने प्रदेश का नाम ऊंचा किया है, अब देश का नाम ऊंचा करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें