फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी जी किसी भी कीमत पर छीनना चाहते हैं किसानों की जमीन'

Sat, 30 May 2015 09:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भूमि अधिग्रहण पर तीसरी बार अध्यादेश लाने की कोशिश पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि सरकार किसी भी कीमत पर गरीब किसानों की जमीन हड़पने को उतावली है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा,"मोदी जी गरीब किसानों की जमीन हड़पने में गजब की जल्दी में हैं। किसान विरोधी जमीन अध्यादेश को आगे बढ़ाने की तीसरी कोशिश।"

राहुल ने आगे लिखा, "कांग्रेस पार्टी सूट-बूट की सरकार के ख़िलाफ़ किसानों और मज़दूरों की लड़ाई लड़ती रहेगी।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार सुबह हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भूमि अधिग्रहण पर एक बार फिर अध्यादेश लाने का फैसला लिया गया है। भूमि अधिग्रहण पर मौजूदा अध्यादेश की अवधि चार जून को समाप्त हो रही है।
विज्ञापन


विपक्षी दलों के अलावा मोदी सरकार में शामिल शिवसेना भी भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है। बजट सत्र में भारी विरोध के कारण इस विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा गया था। शुक्रवार को इस समिति की पहली बैठक हुई थी। इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसे देश के किसानों के साथ एक गंदा मजाक बताया था।

Modi ji in an amazing hurry to grab land from poor farmers at any cost. A 3rd attempt at pushing the anti farmer Land Ordinance! (1/2)— Office of RG (@OfficeOfRG) May 30, 2015


Congress Party will continue to fight for the rights of the kisan and mazdoor against this #suitbootkisarkar: Rahul Gandhi  (2/2)— Office of RG (@OfficeOfRG) May 30, 2015
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें