उत्तराखंड यूथ ट्वेंटी-20 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय माधव हवेलिया मेमोरियल द प्रेसिडेंट कप 2016 में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ यूके इस्ट और उत्तराखंड ट्वेंटी-20 एसोसिएशन ने अपन-अपने मुकाबले जीत लिए। आज प्रतियोगिता के सेमीफाइल मुकाबले खेले जाएंगे।
कसिगा स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आफ यूके सेंट्रल व इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और यूके इस्ट के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आईएयू सेंट्रल ने 14 ओवर में 73 रन बनाए।
टीम की ओर से शिवम ने सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछ करने मैदान में उतरी आईएयू इस्ट ने 11.5 ओवर में छह विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से शोभित ने सर्वाधिक 52 रनों का पारी खेली।
उत्तराखंड ट्वेंटी-20 ने एडिटर इलेवन को हराया
दिन का दूसरा मुकाबला एडिटर इलेवन और उत्तराखंड ट्वेंटी-20 एसोसिएशन के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिटर इलेवन ने 15.4 ओवर में 69 रन बनाए। जवाब में यूवाई ट्वेंटी-20 की टीम ने 7.5 ओवर में 71 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।
सोमवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला राव क्रिकेट एकेडमी और हिमालयन क्रिकेट एसोसिएशन की बीच और दूसरा खालसा क्रिकेट एकेडमी और पुरोहित क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा।