फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस टूर्नामेंट: सिंगल मुकाबले में विजय हुए विजयी

Sun, 31 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कसिगा स्कूल में चल रहे दो दिवसीय सीनियर टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल वर्ग के मुकाबले में विजय शर्मा ने मोहित फोगात को हराकर खिताब अपने नाम किया। युगल वर्ग में निशांत गोयल व अजय गुसाईं, प्रियांशु प्रकाश व सुदीप की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


कसिगा स्कूल में शनिवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में रविवार को एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में विजय शर्मा ने मोहित फोगात को 7-3 से से हराकर खिताब अपने नाम किया।

युगल में निशांत व अजय जीते
युगल में निशांत गोयल व अजय ने अवनीश रस्तोगी व मोहित फोगात की जोड़ी को 7-2 से हराकर जीत हासिल की। एक और पूल के युगल वर्ग के फाइनल में प्रियांशु प्रकाश व सुदीप ने राजीव नेगी व आलोक जयमल को 7-3 के सेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम दर्ज किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के खिताब स्कूल की प्रिंसिपल नीता बाली ने सभी विजेता खिलाड़ियों को वितरित किए। इस दौरान आयोजक अवनीश चंद्र रतूड़ी, पवन जैन, यशपाल अरोड़ा, अमित प्रकाश, कसिगा स्कूल के कोच तुषार शर्मा सहित श्रीगंगानगर, राजस्थान, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, हिसार, यमुनानगर, जगादरी, अमृतसर आदि शहरों के 32 सीनियर खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें