हरियाणा से जुड़ी चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन (सीसीए) ने अंडर 25 टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। सीसीए के जरनल सेक्रेटरी सुरिंदर सिंह बाइजी ने बताया कि चयनित टीम हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
संभावित खिलाड़ी जीमएसएसएस 19 में 27 जून को शाम 4.30 बजे क्रिकेट किट के साथ पहुंचेंगे। अंडर 25 संभावित टीम में गुणतेश्वर सिंह (कप्तान), संदीप, नवदीप भूरा, शुभम महाजन, कृष्णा खत्री, दीपक, कपिल पूनिया, अंकित चौधरी, प्रवेश शर्मा, दिव्याजोत सिंह, बीर फतेह सिंह, गिंताशु, प्रीयूष, करन, बन्नी, अजय दलाल, करन प्रताप, रवि, राहुल, किशोर, ऋषभ, पंकज, पवन शर्मा शामिल हैं।