फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कंगारू क्रिकेटर ने अवसाद से लिया संन्यास

Fri, 06 Jun 2014 01:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ट्वंटी-20 बल्लेबाज और आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके ल्यूक पामरबाख ने अवसाद के चलते अचानक क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
विज्ञापन


पामरबाख ने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है जबकि आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर टीम का हिस्सा रह चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने हाल ही में क्वींसलैंड बुल्स और ब्रिसबेन हीट की ओर से घरेलू क्रिकेट में खेला था।

पामरबाख से पहले तेज गेंदबाज शॉन टैट ने भी 2008 पहले अवासद के कारण संन्यास ले लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने क्रिकेट में वापसी की। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में रिटर्न एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट भी अवसाद के कारण सीरीज बीच में ही छोड़कर स्वदेश वापस लौट गए थे।
विज्ञापन

अवसाद की बीमारी से ग्रस्त हैं यह क्रिकेटर

क्वींसलैंड क्रिकेट प्रमुख ज्यौफ कोकरिल ने पामरबाख की अवसाद की बीमारी की बात कबूली और कहा कि उनके उपचार के लिए क्वींसलैंड क्रिकेट ने उन्हें अतिरिक्त मेडिकल और मौजूदा उपचार में उनकी वित्तीय मदद की है।

इस बीच 29 वर्षीय पामरबाख ने कहा कि वह क्वींसलैंड क्रिकेट से मिल रहे समर्थन के लिए शुक्रगुजार हैं।

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ महीने में मेरी समस्या के बढ़ने से मुझे पेशेवर क्रिकेट को छोड़ने का मुश्किल निर्णय लेना पड़ा है। मेरे लिए क्रिकेट को अलविदा कहना जरूरी है ताकि मैं पूरी तरह ठीक हो सकूं।"

WACA ने चार बार लगाया था प्रतिबंध

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ल्युक पामरबाख बेहद अनुशासनहीन खिलाड़ी रहे हैं। वेस्ट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (वाका) उन पर चार बार प्रतिबंध लगा चुका है।

साथ ही उन्हें 2009 में शराब के नशे में घुत होकर गाड़ी चलाने और फिर पुलिस अधिकारी के साथ झड़प करने के कारण जेल भेजा गया जहां से वह भाग निकले थे।

वह बस यहीं तक नहीं सीमित रहे, इसके बाद भी उनकी बदमाशियां चलती रही। वह शराबखोरी में व्यस्‍त होने के कारण 2011 में अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। बाद में उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ समस्या के कारण कैंप से दूर रहे थे।
विज्ञापन

IPL के दौरान एक अमेरिकी महिला से की छेड़छाड़

ल्युक पामरबाख आईपीएल में भी खेले और वह 2012 के सत्र में काफी चर्चित भी रहे थे। वह इस सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए खेल रहे थे।

लेकिन सत्र के दौरान एक अमेरिकी नागरिक ने उन पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। अमेरिकी नागरिक ने आरोप लगाया कि पामरबाख ने उन्हें और उनके मंगेतर के साथ दिल्‍ली के एक होटल में बदतमीजी की। हालांक‌ि बाद में कोर्ट के बाहर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस विवाद के कारण उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

29 साल के पामरबाख को पिछले सत्र में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। वह ऑस्ट्रेलियाई टूर्नामेंट बिग बैश में ब्रिसबेन हीट के प्रमुख खिलाड़ी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें