महिलाएं न सिर्फ आकर्षक दिखने के लिए लाल लिपस्टिक लगाती हैं बल्कि इसकी एक अजीबोगरीब वजह नए शोध में पता चली है।
अंतर्राष्ट्रीय ब्यूटी विक्रेता कंपनी एसेंचुएल के शोध की मानें तो करीब आधी ब्रिटिश महिलाएं दफ्तर में पुरुष बॉस को प्रभावित करने और जल्द प्रमोशन पाने के उद्देश्य से दफ्तर में लाल लिपस्टिक लगाकर आती हैं।
शोध में मिली चौंकाने वाली जानकारी
फीमेलफर्स्ट वेबसाइट प्र प्रकाशित खबर की मानें तो करीब 40 प्रतिशत ब्रिटिश महिलाएं कार्यक्षेत्र में बॉस को आकर्षित करने के उद्देश्य से लाल व बोल्ड शेड की लिपस्टिक लगाती हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी माना कि करीब दो तिहाई ब्रिटिश महिलाएं कार्यक्षेत्र में पुरुषों को आकर्षित करने के लिए अधिक मेकअप भी करती हैं।
प्रमोशन का शॉर्टकट
शोधकर्ता एमी लेजली के अनुसार, ''आमतौर पर महिलाएं डेटिंग के वक्त लाल लिपस्टिक व सेक्सी मेकअप को तरजीह देती हैं लेकिन दफ्तर में ऐसा मेकअप शॉर्टकट या बॉस से अफेयर के माध्यम से आगे बढ़ने की मानसिकता का परिचायक हो सकता है।''
हालांकि शोधकर्ताओं ने माना कि जरूरी नहीं कि ऐसी मानसिकता सभी महिलाओं की हो लेकिन दफ्तर में उनके पहनावे का उनके व्यक्तित्व से गहरा संबंध है, इसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।