फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शोक मना रहा था देश और ईडन में हुआ जोरदार जश्न

Wed, 04 Jun 2014 04:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
2009 के बाद एक बार फिर देश में आम चुनाव और आईपीएल दोनों लगभग एक साथ हुए थे। चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए ने भारी जीत हासिल की थी। हालांकि 2009 में आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था।
विज्ञापन


वहीं डेढ़ महीने तक चले आईपीएल 7 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।

कोलकाता नाइटराइडर्स के दूसरी बार आईपीएल जीतने पर पश्चिम बंगाल में जश्न का माहौल था और मंगलवार को ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में टीम के लिए जोरदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। लेकिन इसी दिन की सुबह देश के एक केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बावजूद इसके कि आयोजन ने ईडन में होने वाला सम्मान समारोह स्थगित नहीं किया।

देश में राष्ट्रीय शोक और ईडन में मना जश्न

पहली बार केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के सड़क दुर्घटना में अचानक निधन के बाद देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया था।

पूरा देश इस नेता की अचानक निधन पर स्तब्‍ध था लेकिन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में जश्न का माहौल था।

स्टे‌डियम खचाखच भरा हुआ था, खुद प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके मंत्रिमंडल के ढेरों मंत्री इस सम्मान समारोह में मौजूद थे।

शाहरुख ने सम्मान समारोह में जमकर लगाए ठुमके

आईपीएल 7 की विजेता टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के सम्मान के लिए यहां के ईडन गार्डंस में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान समर्थकों का उत्साह देख टीम के सहमालिक शाहरुख खान अभिभूत नजर आए।

शाहरुख ने इस दौरान कहा कि केकेआर के समर्थक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रशंसकों में से हैं। शाहरुख ने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी भी किसी टीम के प्रति ऐसी दीवानगी नहीं देखी है। करीब एक लाख लोग इस सम्मान समारोह का गवाह बनने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे।

शाहरुख ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी अन्य राज्य या देश में टीम के लिए ऐसा जुनून है। मैं अपनी टीम की तरफ से आप लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। हमें आपकी तालियां भी पड़ती हैं और गालियां भी। हम मेहनत जारी रखेंगे और आपका मनोरंजन करते रहेंगे।" शाहरुख ने कहा कि कोलकाता नाइटराइडर्स के समर्थक कोलकाता में ही नहीं बल्कि सभी जगह मौजूद हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम के बाहर हुआ लाठीचार्ज

हालांकि सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए एक लाख से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। स्टेडियम में प्रवेश निःशुल्क ‌था इसलिए काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे।

लोग स्टेडियम में मौजूद शाहरुख और जुही चावला के अलावा अन्य बड़ी हस्तियों को देखने के लिए अंदर जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। इस दौरान स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में कई प्रशंसकों को गंभीर चोटें भी आईं।

कोलकाता की टीम ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। उसने इससे पहले साल 2012 में पांचवें संस्करण में खिताब जीता था और उस समय भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद टीम का सम्मान किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें