फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा और शमी ने दिया स्टेन की चुनौती का जवाब

Sat, 28 Dec 2013 07:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डरबन टेस्ट मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स और जैक्स कैलिस ने अर्धशतक लगाए। एल्विरो पीटरसन ने 62 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे कैलिस ने अर्धशतक लगाकर इस मैच को यादगार बनाने की कोशिश की है। वहीं भारतीय फिरकी गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी कर दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट झटके।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का चौथा दिन अहम होगा।

जडेजा-शमी ने दिया 'स्टेनगन' को जवाब

तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने डरबन टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश के बाधा डालने के बाद भारत ने जब अपनी पारी शुरू करने उतरी तो 10 गेंदों के अंदर तीन विकेट झटककर मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। तीन में से दो विकेट तो उन्होंने लगातार दो गेंदों पर झटके थे।

आज तीसरे दिन फिरकी गेंदबाज रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटककर स्टेन को मुंहतोड़ जवाब दिया।

33वें ओवर की अंतिम गेंद पर शमी ने हाशिम अमला को बोल्ड किया तो अगले ओवर की पहली ही गेंद पर एल्विरो पीटरसन को कैच आउट कराकर चलता किया।

तीन पारी और तीनों ही बार हुए बोल्ड

हाशिम अमला दुनिया के बेहतरीन बल्‍लेबाजों में से एक हैं और जब वह बल्‍लेबाजी करते हैं तो गेंदबाजों के लिए उन्हें आउट करना बड़ा मुश्किल होता है।

लेकिन भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में वह अब तक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। अमला को तीन बार बल्‍लेबाजी का मौका मिला और तीनों ही बार वह बोल्ड हुए।

जोहानिसबर्ग टेस्ट क‌ी पहली पारी में 36 रन के निजी स्कोर पर इशांत शर्मा ने उन्हें बोल्ड किया था। इसके बाद दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने एक बेहद शानदार गेंद पर महज चार पर ही उनका विकेट उखाड़ दिया था।

‌डरबन टेस्ट में भी अमला भारत के तेज गेदबाजों का सामना करने में संघर्ष करते दिखे। शमी ने एक बार फिर उनको अपना निशाना बनाया और बोल्ड कर दिया।

क्रिकेट करियर का 150वां अर्धशतक

अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे जैक्स कैलिस ने डरबन के कींग्समीड मैदान में अर्धशतक ठोककर अपनी टीम को शुरुआती संकट से बाहर निकाल दिया है।

38 साल और 73 दिन के हो चुके कैलिस ने आज अर्धशतक लगाते ही अपने करियर में डेढ़ सौ बार पचासा जड़ने का कारनामा किया है। 86 अर्धशतक तो उन्होंने 325 वनडे मैचों में लगाए हैं जबकि वह टेस्ट में 59 पचासा जड़ चुके हैं। डरबन में खेला जा रहा मैच उनके करियर का 166वां टेस्‍ट है।

इसके अलावा उन्होंने पांच अर्धशतक ट्वंटी-20 मैचों में ठोके हैं। किकेट के तीनों फॉरमेट में लगाए अर्धशतकों को जोड़ने पर ‌आंकड़ा 150 बैठता है। जहां तक शतक की बात है कैलिस ने टेस्ट में 44 और वनडें में 17 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

वाह! 2 मैच और 2 बार सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाजी

अजिंक्‍य रहाणे टीम इं‌डिया के उभरते बल्‍लेबाज माने जाते हैं। रहाणे को भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया।

उन्होंने इस मौके को बखूबी भुनाया भी। जोहानिसबर्ग टेस्‍ट की पहली पारी में उन्होंने 47 रन बनाए। हालांकि वह तीन रन से अपने अर्धशतक से चूक गए लेकिन तब यह उनके टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी।

इसके बाद रहाणे ने डरबन में जूझारूपन दिखाते हुए 51 रनों की पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में पहला अर्धशतक लगाया। इस बल्‍लेबाज ने लगातार दो मैचों में दो बार करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर टीम इंडिया की अपनी जगह पक्की कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें