फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल बाद लॉर्ड्स में जीत हासिल करना चाहेगा भारत

Wed, 16 Jul 2014 05:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में संतोषजनक प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया गुरुवार से जब दूसरा टेस्ट मैच खेलने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेलने उतरेगी तो उसकी नजर 28 साल का सूखा खत्म करने पर होगी।
विज्ञापन


लॉर्ड्स में भारत का रिकॉर्ड बेहद ही खराब रहा है और उसने यहां खेले 16 मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है और 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

भारत ने यहां एकमात्र टेस्ट मैच 1986 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था।

विवाद के बाद कांटे की होगी जंग

पहले टेस्ट मैच में सपाट पिच को लेकर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों ने पिच क्यूरेटर की काफी आलोचना की थी। ऐसी स्थिति में लॉर्ड्स पर भारतीय टीम को घास वाली पिच पर मुकाबला खेलने को मिल सकता है।

आलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान हुई गाली-गलौच के बाद आने वाले मैचों में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारत के सामने टीम चयन को लेकर भी काफी समस्या है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पहले टेस्ट मैच से ऑफ स्पिनर आर अश्विन को बाहर रखे जाने और आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को खिलाने के फैसले की काफी आलोचना हुई थी।

हालांकि बिन्नी गेंद से तो ज्यादा सफल नहीं रहे लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में शानदार अर्द्धशतक लगाकर टीम को संकट से जरूर निकाला था। बिन्नी को लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है।

गेंदबाजी में बेहद सतर्क होगा इंग्लैंड

मेजबान टीम इस बार पूरी तरह कमर कसकर अपनी गेंदबाजी में सुधार करके उतरेगी ताकि भारतीय बल्लेबाजों को नियंत्रित किया जा सके।

इंग्लैंड टीम इस बार अधिक सर्तकता बरतेगी जो भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। घरेलू मैदान पर भी इंग्लैंड को जीतने में कठिनाई हो रही है और एशेज के बाद लगातार टेस्ट सीरीज हार ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

इंग्लिश कोच पीटर मूर्स ने कप्तान एलिस्टर कुक पर भरोसा जताते हुए शेष मैचों में अपनी टीम के बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया है।
विज्ञापन

'अब नहीं मिलेगी सपाट पिच'

दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, "मैने हमेशा कहा है कि जब आप किसी दूसरे देश में जाते हो तो आप उस देश की विशेष पिच पर खेलना चाहते हो।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत के लिए आगे की राह आसान नहीं होने जा रही है और अब सपाट पिच नहीं होगी जहां आप 200 या 250 रन बना सकते हो लेकिन अगर आप शतक बनाते हो तो यह काफी अच्छा है। इंग्लैंड तेज विकेट के लिए नहीं जाना जाता लेकिन यहां की पिच पर गेंद ज्यादा स्विंग होगी और यहीं बात यहां की विशेष है।"

दूसरी ओर, इंग्लैंड के बल्‍लेबाज गैरी बैलेंस ने कहा, "पहले टेस्ट मैच में जोई रुट और जेम्स एंडरसन ने हमें खतरे से बाहर निकाला। मुझे उम्मीद है कि हम इससे सीखेंगे और पिछले मैच में की गई गलतियां इस मैच में नहीं दोहराएंगे। हम बड़ा स्कोर बनाने और भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। मुझे कप्तान एलिस्टर कुक के खराब फॉर्म से वापसी करने और बड़ा स्कोर बनाने की भी उम्मीद है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें