फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड की कंपनी ने उत्तराखंड के कोच संग किया करार

Fri, 25 Jul 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में अंडर-15 बालिका वर्ग में नंबर दो खिलाड़ी हिमांशी रावत के कोच दीपक रावत की शानदार कोचिंग को देखते हुए इंग्लैंड की कंपनी कार्ल्टन ने दो साल का करार किया है।
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को स्पॉन्सर
कंपनी से जुड़ने वाले दीपक एकमात्र उत्तराखंडी बैडमिंटन कोच हैं। करार के तहत कंपनी कोच को पूरा किट देगी, साथ ही सेंटर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर स्पॉन्सर भी करेगी।

जिला खेल कार्यालय में बीते चार से खिलाड़ियों को बैडमिंटन की बारीकियां सिखा रहे कोच दीपक रावत को बैडमिंटन का सामान बनाने वाली सबसे पुरानी कंपनी कार्ल्टन ने देश के चुनिंदा कोचों में चुना है।
विज्ञापन


कार्ल्टन ने देश भर के सिर्फ उन कोचों को स्पॉन्सर किया है, जिनसे सीखकर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। दीपक की कोचिंग में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय लेवल पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

इसलिए कंपनी ने किया उत्तराखंड का रुख
नेशनल रैंकिंग में उनके ट्रेंड चार से भी ज्यादा खिलाड़ी टॉप टेन रैंकिंग में हैं। दीपक रावत ने कहा कि कंपनी से करार का पत्र मिल चुका है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने रुख किया है।

कंपनी के नॉर्थ इंडिया जोन हेड अमन खोसला ने उन्हें करार की जानकारी दी है। इसके तहत कोच दीपक रावत को दो साल तक कंपनी पूरी बैडमिंटन किट देगी। इसमें रैकेट, नेकर, टी-शर्ट, जूते, ट्रैकसूट आदि हर छह माह में दी जाएगी।

कंपनी बड़े टूर्नामेंट में आने-जाने का प्रबंध भी करेगी। उन्होंने बताया कि सेंटर के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, तो कंपनी उन्हें भी स्पॉन्सर करेगी।
विज्ञापन


(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें