फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या पीटरसन को लेकर इंग्लैंड ने झूठ बोला था!

Tue, 11 Feb 2014 05:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले हफ्ते टीम से बाहर किए जाने के बाद इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने जिस तरह संन्यास की घोषणा कर दी थी उससे पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया था।
विज्ञापन


उस समय इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पीटरसन को बाहर किए जाने के पीछे यही तर्क दिया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज में मिली 5-0 की हार के बाद वह भविष्य की टीम बना रही है।

लेकिन, अब खुद ईसीबी ने खुलासा किया है कि कप्तान एलिस्टर कुक के साथ मतभेद के चलते इस दिग्गज बल्लेबाज को टीम से बाहर किया गया है। वेस्टइंडीज दौरे और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम से बाहर किए जाने के बाद पीटरसन ने संन्यास की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीटरसन को बाहर करने पर भड़के थे पूर्व दिग्गज

दक्षिण अफ्रीकी मूल के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन के इस फैसले के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों इयान बॉथम और माइकल वॉन ने ईसीबी की जमकर आलोचना की।

पूर्व दिग्गजों ने पीटरसन को बाहर किए जाने के पीछे का कारण पूछा जिसके बाद ईसीबी को प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर एक बयान जारी करना पड़ा। बयान में कहा गया है, "पिछले 10 सालों में केविन ने इंग्लैंड टीम के लिए जो कुछ भी किया वह सराहनीय है।"

ईसीबी ने आगे कहा, "उन्होंने इंग्लैंड के लिए कुछ बेहतरीन पारियां खेलीं। हालांकि हमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफाए के बाद नए सिरे से टीम का निर्माण करना है। इस दिशा में जरूरी है कि हम अपने कप्तान एलिस्टर कुक की नीतियों और फैसलों के मुताबिक चलें जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कुक को टीम के सभी खिलाड़ियों का समर्थन मिल रहा है। साथ ही सभी खिलाड़ी एक दिशा में काम करें और एक दूसरे का भरपूर सहयोग करें। यही वह कारण थे जिसकी वजह से हमें पीटरसन के बिना आगे बढ़ने का फैसला करना पड़ा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें