सैयद मुश्ताक अली टी-ट्वटी ट्राफी में आखिर वीरू का बल्ला चल ही निकला। टूर्नामेंट में अपने तीसरे मुकाबले में दिल्ली के वीरेंद्र सहवाग ने 35 गेंदों की 67 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने पंजाब को उनके ही घर में 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।
पंजाब और दिल्ली के बीच ट्राफी का मुकाबला मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम मोहाली में वीरवार को खेला गया। मैच में टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण को चुना। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धार्रित 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए।
पंजाब की अच्छी रही शुरुआत
पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाजी जोड़ी मनन वोहरा और मनदीप सिंह ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। टीम को पहला झटका तब लगा जब ममन वोहरा 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसकेबाद क्रीज पर उतरे पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह ने आते कुछ शॉट्स लगाकर हाथ खोले ही थे कि वह 16 केनिजी स्कोर पर गेंदबाज रजत भाटिया का शिकार बने। इस पारी में 3 चौके लगाए। मनदीप सिंह 36 रन बनाकर रनआउट हुए।
गुरकीरत सिंह ने 29 रन की नाबाद पारी खेली। पंजाब की टीम 20 ओवर में 169 रन बनाए। गेंदबाजी में इंशात शर्मा ने 2 विकेट, पीबी अवाना ने 2 विकेट, रजत भाटिया ने 1 विकेट चटकाया। जवाब में पीछा करने उतरी दिल्ली की सलामी जोड़ी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी।
गौतम गंभीर 40 के स्कोर पर आउट
दोनों खिलाड़ियों ने पंजाब के गेंदबाजों की ढीली गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते रहे। तेजी से खेलते हुए दोनो ने 5 ओवर में स्कोर 61 पर पहुंचाया। टीम का स्कोर 78 पहुंचा तभी गौतम गंभीर 40 के स्कोर पर आउट हो गए।
आउट होने से पहले 25 गेंदों पर खेली इस पारी में गौतम ने 5 चौके और 1 छक्का जमाया। इसके बाद एसवाई नरवाल ने वीरू का साथ निभाने क्रीज पर उतरे।
वीरू ने अर्धशतक जमाया
इसी बीच वीरू ने अपना अर्धशतक जमा दिया। इसके बाद वह और अधिक तेजी से रन बटोरने लगे। टीम को स्कोर जब 153 पहुंचा तभी सेट होकर खेल रहे वीरू 67 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।
आउट होने से पहले वीरेंद्र सहवाग में 35 गेंद पर 67 रन बनाए। इस पारी में 13 चौके जमाए। टीम से उन्मुक्त चांद 14 और रजत भाटिया 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की टीम 18.2 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
पंजाब की टीम के कप्तान हरभजन चोटिल
गेंदबाजी करने उरती पंजाब की टीम के कप्तान हरभजन सिंह आते ही अपने दांए हाथ में चोट लगा बैठे। इसी केचलते दिल्ली के खिलाफ भज्जी एक भी गेंद नही फैंक पाएं।
इसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को सर्विस की टीम केसाथ उनका मुकाबले में खेलना संदिग्ध लगा रहा है। हलांकि पंजाब टीम के कोच भूपिदंर सिंह सीनीयर ने बताया कि कल मैच से पहले भज्जी की चोट का जायया लेने केबाद ही उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा।