विंटर फुटबाल कैंप के तहत शुक्रवार को खेले गए दो मुकाबलों में से एक देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) के नाम रहा, जबकि दूसरे में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
पढ़ें, 'आप' के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे पांडे जी
इस दौरान खिलाड़ियों को फीफा के 17 नियमों, खिलाड़ियों की संख्या, खेल सामग्री, रेफरी के इशारों की जानकारी दी गई।
वार्म अप मैच के साथ शुरुआत
बजरंग फुटबाल क्लब ग्राउंड में शुक्रवार को डीएफए और उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के कैंप की शुरुआत वार्म अप के साथ हुई।
पढ़ें,इस चीनी की चाय पीकर लोग कर रहे उल्टी
अंडर-10 मैत्री मैच में डीएफए ने जैंतनवाला सब जूनियर आर्मी ब्वॉयज घंघोड़ा को 1-0 से मात दी। टीम के लिए साहिल रावत ने 28वें मिनट में गोल दागा।
पढ़ें,CLAT के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
अंडर-12 वर्ग में आर्मी ब्वॉयज घंघोड़ा ने डीएफए को 3-1 से शिकस्त दी। घंघोड़ा के लिए संचित, मुकुल थापा और अनिरुद्ध थापा ने गोल दागे। मेजबान टीम के लिए सुरजीत गुप्ता ने एकमात्र गोल किया।
दी गई जानकारी
कैंप में शामिल अंडर-13 से 21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अलग-अलग ग्रुप में बांटकर मैच टाइम, बॉल आउट, बॉल स्टार्ट, ऑफ साइड, फाउल के बारे में बताया गया। प्रशिक्षकों ने पेनल्टी किक, गोल किक, कॉर्नर किक, थ्रो इन, टेक्नीकल एरिया की प्रायोगिक जानकारी दी।
पढ़ें,नए साल के साथ बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू
समापन पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर वीएस रावत, मोनिका बिष्ट, प्रवीण रावत आदि मौजूद रहे।