फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 केंद्रों पर 10वीं मैथ का पेपर रद्द, ये हैं सेंटर

Tue, 01 Apr 2014 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के पांच परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को दसवीं के मैथ विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई। नकल एवं अन्य कमियों के कारण पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न जिलों में 34 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। जिला फाजिल्का के दो सेंटरों पर उत्तर पुस्तिकाएं लेकर भागने का मामला सामने आया है। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांग गई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को बोर्ड की टीम एक साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए पहुंची। टीम पांच केंद्रों पर नकल एवं अन्य अनियमितताएं देखीं।
विज्ञापन


टीम की रिपोर्ट के आधार पर इस कारण फिरोजपुर जिले के सरकारी हाईस्कूल फरीदेवाला एवं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजे-के-उकाड़ के सेंटरों, तरनतारन जिले के सरकारी हाईस्कूल भूरा कोहना, शहीद ऊधम सिंह पब्लिक मिडल स्कूल बहादुर नगर पट्टी, महाराजा रणजीत सिंह पब्लिक स्कूल रतोके में मैथ का पेपर रद्द कर दिया गया।

इसके अलावा फाजिल्का जिले के सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालाबाद एवं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के फाजिल्का में दो विद्यार्थियों के उत्तर पुस्तिकाएं लेकर भागने का मामला सामने आया है। बोर्ड ने साफ किया है कि उत्तर पुस्तिकाएं लेकर भागने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें