फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादास्पद रनआउट से इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने

Wed, 04 Jun 2014 06:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मंगलवार को बर्मिंघम में हुए पांचवें और निर्णायक वनडे मैच में मेजबान बल्लेबाज जोस बटलर के विवादास्पद रनआउट पर एलिस्टर कुक और श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने में ठन गई।
विज्ञापन


पूर्व श्रीलंकाई कप्तान जयवर्धने ने जहां गेंदबाज सचित्रा सेनानायके के बटलर को रनआउट करने का बचाव किया है तो वहीं कुक ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि मेहमान टीम ने मैच में खेल भावना का उल्लंघन किया है।

इस मैच में श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली।

श्रीलंकाई टीम ने ठुकराई अंपायर की अपील

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम 48.1 ओवर में 219 रन पर सिमट गई थी, जबकि श्रीलंका ने 48.2 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाकर मैच और सीरीज जीत ली।

जयवर्धने ने कहा कि श्रीलंका के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था। उल्लेखनीय है कि सचित्र सेनानायके ने गेंद डालने से पहले ही क्रीज से आगे निकल जाने पर बटलर को रनआउट कर दिया था।

गेंदबाजी छोर पर खड़े इस बल्लेबाज को आउट देने की अपील पर अंपायर ने श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को अपनी अपील वापस लेने का प्रस्ताव दिया लेकिन मैथ्यूज ने इसे अस्वीकार कर दिया।

कपिल देव भी कर चुके हैं इस तरह से रन आउट

ऐसा नहीं है कि गेंद डालने से पहले ही नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्‍लेबाज के आगे जाने पर रन आउट कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1992 के बाद ऐसी घटना हुई है। तब भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज पीटर कर्स्टन को इसी तरह से रन आउट किया था।

कुक ने इस घटना को अत्यधिक खराब कृत्य बताते हुए कहा, "यह निराशाजनक था और यहां सीमा पार की गई है। मैंने इससे पहले कभी खेल में ऐसा नहीं देखा। मैं इससे बहुत निराश था। एक कप्तान होने के नाते कुछ तरीके होते है जिससे आप अपनी टीम को चलाना चाहते है। निश्चित ही वह इससे सहज होंगे। उन्होंने कहा कि वह ऐसा दोबारा करेंगे।"

वहीं जयवर्धने ने अपनी टीम और कप्तान का बचाव करते हुए कहा, "इस घटना से पहले श्रीलंका ने दो बार बटलर को चेतावनी दी थी और यह महसूस किया था कि गेंद डालने से पहले ही क्रीज पर आगे जाकर वह अनुचित लाभ लेना चाहते है। वे बार-बार ऐसा कर रहे थे इसलिए हमें ऐसा करना पड़ा।"
विज्ञापन

इंग्लैंड की पारी के 44वें ओवर में हुआ विवाद

हालांकि यह 2-2 की बराबरी पर आने से वनडे सीरीज बेहद रोमांचक हो गई थी लेकिन अंतिम मैच में दोनों टीमों के बीच एक रन आउट के विवाद ने इसे यादगार बन दिया।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्‍लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 6 विकेट पर 199 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था लेकिन मध्यक्रम के बल्‍लेबाज जोस बटलर ने क्रीज पर टिकने और रन बनाने का साहस दिखाया था। पर वह 21 रन ही बना सके थे कि 44वें ओवर में सचित्रा सेनानायके ने उन्हें रनआउट करा दिया।

बटलर ने लार्ड्स पर खेले गए चौथे वनडे मैच में 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। लेकिन अंतिम मैच में विवादित तरीके से रन आउट ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें