फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने कसी कमर, कोर्ट से बयान वाले टेप मांगे

Thu, 10 Apr 2014 11:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट से आवेदन कर बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बयान वाले टेपों की ट्रांसक्रिप्ट मांगी है।
विज्ञापन


श्रीनिवासन और धोनी के यह बयान आईपीएल स्पॉट और मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच कर रही मुकुल मुद्गल समिति ने रिकॉर्ड किए थे।

बीसीसीआई की ओर से दायर आवेदन पर जस्टिस एके पटनायक की अध्यक्षता वाली पीठ ने 11 अप्रैल को सुनवाई करना तय किया है।

तैयारी के लिए चाहिए टेप

बीसीसीआई के साथ ही आईपीएल के मुख्य संचालन अधिकारी सुंदर रमन के बयान की प्रति भी मांगी है।

पीठ के समक्ष बीसीसीआई की ओर से पेश अधिवक्ता सीएस सुंदरम ने कहा कि उन्हें टेप की प्रति की जरूरत है ताकि वे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित मामले की तैयारी कर सकें।

इससे पहले सर्वोच्च अदालत ने 28 मार्च को आईपीएल-7 के दौरान बीसीसीआई की कमान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को सौंप दी थी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने श्रीनिवासन को बोर्ड से हटाया

लेकिन, श्रीनिवासन की चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट में भाग लेने से नहीं रोका था।

साथ ही श्रीनिवासन को क्रिकेट बोर्ड से अलग करते हुए न्यायालय ने बोर्ड के सबसे सीनियर उपाध्यक्ष शिवलाल यादव को बोर्ड के कामकाज का संचालन करने का निर्देश दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें