फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन ओलंपिक के लिए तैयार छोटे उस्ताद

Tue, 01 Jul 2014 03:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी उम्र में गजब की प्रतिभा से पूरी दुनिया को हैरान कर चुके उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी अब एक बड़े मिशन है।
विज्ञापन


ओलंपिक गेम्स-2020 तैयारी अभी से
इस मिशन का नाम है ओलंपिक गेम्स-2020। इसके आयोजन में भले ही अभी छह साल बाकी है, लेकिन बैडमिंटन के छोटे उस्तादों ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

इसी मिशन के तहत राज्य के पांच खिलाड़ी देश की दो टॉप बैडमिंटन एकेडमियों में विशेष ट्रेनिंग ले रहे हैं। खास बता यह है कि ओलंपिक गोल्डक्वेस्ट पहले ही 2020 गेम्स के लिए लक्ष्य सेन का चयन कर चुका है।

वर्तमान समय में उत्तराखंड के युवा शटलरों ने बैडमिंटन कोर्ट में अपना दबदबा बनाया हुआ है। छोटी उम्र में गजब की प्रतिभा को देखते हुए इन खिलाड़ियों के लिए अब बड़ा सपना देखा जा रहा है।
विज्ञापन


यही कारण है कि ओलंपिक गेम्स को लक्ष्य बनाकर इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

देश में अंडर-17 में नंबर एक चिराग सेन, उनके छोटे भाई लक्ष्य सेन, बोधित जोशी और अंडर-15 बालिका वर्ग में देश में नंबर-2 हिमांशी रावत को देश के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी रहे प्रकाश पादुकोण की बंगलूरू एकेडमी में विशेष कोचिंग दी जा रही है।

आदित्य जोशी भी प्रकाश पादुकोण के शिष्य
वर्ल्ड जूनियर रैंकिंग में नंबर एक बने आदित्य जोशी भी प्रकाश पादुकोण के ही शिष्य हैं। वहीं कुहु गर्ग हैदराबाद स्थित गोपीचंद एकेडमी में अपना खेल निखार रही हैं।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने कहा कि एकेडमी में विदेशी कोच खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं, जहां उनको सर्वश्रेष्ठ कंप्टीशन भी मिल रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही खेल की सारी सुविधाएं कम फीस में दी जा रही हैं। एसोसिएशन खिलाड़ियों को अधिक से अधिक टूर्नामेंट में खेलने का मौका दे रही है।

हाल ही में अल्मोड़ा में भी प्रकाश पादुकोण एकेडमी ने विशेष कोचिंग सत्र लगाया था, जिसमें इंडोनेशियाई कोच ने ट्रेनिंग दी थी।

राज्य में तीन बैडमिंटन के कोच हैं, जिसमें से दो के खिलाड़ी अभी नेशनल रैंकिंग में हैं। ओलंपिक 2020 के लिए खिलाड़ी तैयार करने का लक्ष्य है। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन कर बंगलुरू और हैदराबाद में विशेष कोचिंग और सुविधा भी दी जा रही है।
- अशोक कुमार, अध्यक्ष उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें