फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन की दुनिया में छा गए अल्मोड़ा के खिलाड़ी

Fri, 29 Jan 2016 04:20 PM IST
दीप जोशी/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन की दुनिया में इन दिनों अल्मोड़ा के खिलाड़ी छाए हुए हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में जारी रैंकिंग के अनुसार विभिन्न वर्गों में अल्मोड़ा के 12 खिलाड़ियों ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम 10 स्थान पर जगह बनाई है।
विज्ञापन


इनमें अल्मोड़ा निवासी आदित्य जोशी सीनियर पुरुष वर्ग में देश में पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं अल्मोड़ा के ही दो सगे भाई चिराग सेन और लक्ष्य सेन अंडर-19 और अंडर-17 में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा कई बालक और बालिकाएं अलग-अलग वर्गों में दूसरे से लेकर दसवें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

बैडमिंटन में सांस्कृतिक नगरी के खिलाड़ी पिछले कई सालों से तेजी से उभर रहे हैं। इनमें ज्यादातर खिलाड़ी अल्मोड़ा में रहकर ही प्रैक्टिस कर रहे हैं। अल्मोड़ा निवासी बैडमिंटन कोच डीके सेन के दोनों बेटे लक्ष्य सेन और चिराग सेन पिछले काफी समय से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में धाक जमा रहे हैं।
विज्ञापन


बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा हाल में जारी की गई रैंकिंग में चिराग सेन अंडर-19 में और लक्ष्य सेन अंडर-17 में पहले स्थान पर हैं। वहीं अल्मोड़ा निवासी आदित्य जोशी सीनियर एकल वर्ग में नंबर एक स्थान पर हैं। आदित्य इस वक्त एअर इंडिया की तरफ से खेलते हैं। अंडर-17 गर्ल्स में उन्नति बिष्ट सिंगल में पांचवें और डबल्स में दूसरे स्थान पर हैं। अल्मोड़ा की अक्षिता भंडारी गर्ल्स अंडर-19 डबल्स में छठे स्थान पर हैं।

जबकि अंडर-13 डबल्स में शिवम मेहता और उत्कर्ष गुप्ता पांचवें और अराध्य प्रताप सिंह और नमन गुप्ता सातवें स्थान पर आ गए हैं। अंडर-19 बालक वर्ग डबल्स में चिराग सेन पहले लक्ष्य सेन दूसरे और बोधित जोशी पांचवें स्थान पर हैं। अंडर-13 डबल्स में अनुपमा उपाध्याय तीसरे और अवंतिका पांडे चौथे स्थान पर हैं।

अंडर-15 बालक सिंगल और डबल्स दोनों में अल्मोड़ा के ही चयनित जोशी राष्ट्रीय स्तर पर 10वें स्थान पर हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि इन खिलाड़ियों में लक्ष्य सेन वर्तमान में बंगलुरू में स्थित प्रकाश पादुकोण एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं और उन्हें ओलंपिक पदक प्राप्त करने के लिए संभावित खिलाड़ियों के तौर पर ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन


नाम - राष्ट्रीय स्तर पर स्थान
आदित्य जोशी - पहला - (सीनियर पुरुष एकल)
लक्ष्य सेन - पहला - (अंडर-17 डबल्स )
चिराग सेन - पहला - (अंडर-19 डबल्स)
उन्नति बिष्ट - दूसरा-पांचवां - (अंडर-17 क्रमश: डबल्स, सिंगल)
अक्षिता भंडारी - छठा - (अंडर-19 डबल्स)
शिवम मेहता - पांचवा - (अंडर-13 डबल्स)
अनुपमा उपाध्याय - तीसरा - (अंडर-13 डबल्स)
अवंतिका पांडे - चौथा - (अंडर-13 डबल्स)
उत्कर्ष गुप्ता - पांचवां - (अंडर-13 डबल्स)
अराध्य प्रताप सिंह - सातवां - (अंडर-13 डबल्स)
नमन गुप्ता - सातवां - (अंडर-13 डबल्स)
चयनित जोशी - दसवां - (अंडर-15 सिंगल-डबल्स)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें