कॉल डिटेल के जरीए पुलिस ने तीनों आरोपी सुनील कुमार प्रजापति, सागर समस्त निवासी सिकंदरपुर थाना जमालपुर और शुभम प्रजापति निवासी पथरौरा अदलहाट को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मृतक का कंकाल और हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया। पूछताछ के बाद पुट्टी खरीदने वाले शुभम जायसवाल को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार को चारों को कोर्ट में पेश किया जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया।