कॉल और मैसेज को कैसे एन्क्रिप्ट करके रखें? आपके फोन कॉल और मैसेज कोई पढ़ तो नहीं रहा है? अक्सर जो ऐप हम डाउनलोड करते हैं उन्हें हम अपने फोन कॉल, फोन बुक और मैसेज के बारे में जानकारी लेने की इजाजत भी दे देते हैं।
लेकिन मैसेज पर जो भी जानकारी होती है उसके बारे में कोई और जाने तो वो खतरनाक हो सकता है।किसी भी ऐप को अपने मैसेज पढ़ने से रोकने के लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा।
TextSecure आपके एसएमएस को एन्क्रिप्ट कर देता है और जिसके पास भी ये मैसेज पहुंचे उसको भी ये ऐप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर रखना होगा तभी वो इसे पढ़ पाएगा।