सैमसंग ने लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी s-3 को यूरोप समेत भारतीय बाजार में लांच करके धूम मचा दी है। गैलेक्सी s-3 की सीधी टक्कर ऐपल के आइफोन 4s से मानी जा रही है। इसमें आइफोन 4s के फीचर्स के अलावा भी कुछ फीचर्स है। ऐसे में कुछ लोग आइफोन 4S और गैलेक्सी S-3 को लेकर डबल माइंडिड हो रहे हैं। आइए जानते है आइफोन 4s और गैलेक्सी s-3 के फीचर्स के बारे में-
डिस्पले साइज
पहली नजर में देखने पर ही पता चलता है कि गैलेक्सी s-3 का डिस्पले साइज आइफोन 4s के डिस्पले साइज से बड़ा है। s-3 की 4.8 इंच की 1280 x 720 रेज्यूलूशन सपोर्ट की सुपर पॉवर टच स्क्रीन है। वहीं, आइफोन 4S में 3.5 इंच की 960 x 640 पिक्सल की रेटीना डिस्पले है।
वजन
किसी भी स्मार्टफोन को सलेक्ट करने में उसका वजन अहम फैक्टर होता है। हर व्यक्ति चाहता है कि वह जिस फोन को यूज करे उसका वजन कम हो। गैलेक्सी s3 का वजन 133 ग्राम है वहीं आइफोन 4s का वजन 140 ग्राम है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
किसी भी फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम उसे अन्य स्मार्टफोन से अलग बनाता है। गैलेक्सी s-3 गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड 4.0 पर बेस्ड है। वहीं, आइफोन 4s में ios 5 ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किया गया है।
कैमरा
गैलेक्सी s-3 में आइफोन 4s के ही बराबर 8 मेगापिक्सल कैमरा है। आइफोन 4s के कैमरे का अपर्चर बड़ा है्। कम रोशनी में इससे बेहतर तस्वीरें खींची जा सकती है। कैमरा को ऑन करने के लिए एप्लीकेशन में जाकर कैमरा सलेक्ट करना पड़ता है। गैलेक्सी s-3 में फोन की स्क्रीन को नीचे की तरफ स्वेप करके उसे कैमरे की तरह घुमाने पर फोन का कैमरा ऑटोमेटिक ऑन हो जाता है। यह एक साथ 20 फोटोग्राफ्स बर्स्ट मोड में खींच सकता है।
फ्रंट कैमरा
गैलेक्सी s-3 और आइफोन 4s दोनों में ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। s-3 में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और आइफोन 4s में VGA कैमरा है।
मेमोरी और प्रोसेसर
गैलेक्सी s-3 और आइफोन 4s के मेमोरी फैक्टर की बात करें तो s-3 इससे काफी आगे हैं। कंपनी ने s-3 में 2GB की रैम दी है जबकि आइफोन 4s में 512 MB की रैम यूज की गई है। प्रोसेसर के मामले में भी s-3 ने ही बाजी मारी है। s-3 में 1.4 गीगा हर्टज तो आइफोन 4s में 1 गीगा हर्टज का प्रोसेसर है।
बैटरी बैकअप
सैमसंग के गैलेक्सी s-3 में 2100 mAh और आइफोन 4s में 1432 mAh की बैट्री है। आइफोन 4s से s-3 का बैट्री बैकअन करीब 49 फीसदी ज्यादा है। गैलेक्सी s-3 को USB केबल से भी चार्ज किया जा सकता है। इसमें रिमूवेबल बैटरी लगाई गई है, जिसे टूटने पर बदला जा सकता है। गैलेक्सी s-3 का स्टैण्ड-बाय टाइम 700 घंटे है, जबकि आइफोन 4s का स्टैण्ड-बाय टाइम महज 200 घंटे ही है।
NFC और USB पोर्ट
गैलेक्सी s-3 में सैमसंग ने NFC और USB दोनों तरह के पोर्ट की सुविधा दी है। आइफोन 4s में केवल NFC पोर्ट ही दिया गया है।