फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में ऐसे रखें अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित

Thu, 24 Mar 2016 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty images
राह में आप चल रहे होते हैं और अचानक से एक पानी भरा गुब्बारा आपके सिर पर पड़ता है। ऐसे में आपको अपनी और अपने कपड़ों की फ्रिक नहीं होती, लेकिन तुरंत ही मोबाइल की ओर ध्यान जाता है। होली के दौरान सबसे ज्यादा मोबाइल खराब होने की शिकायत होती है। पानी, रंग और गुलाल ये सारी चीजें आपके मोबाइल के दुश्मन हैं। होली पर आपके साथ इस तरह की कोई घटना घटे इससे पहले जरूरी है कि आप सतर्क हो जाएं। इस होली आप अपने फोन को पहले से ही सुरक्षित बना लें।
विज्ञापन

लिक्विड प्रोटेक्शन

2 of 7
mobile in holi - फोटो : getty images
बाजार में कुछ ऐसे लिक्विड प्रोटेक्शन उपलब्ध हैं जिनका उपयोग आप फोन को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं। यदि आप किसी तरह कोई खर्च नहीं करना चाहते तो एक छोटा सा प्लास्टिक का पाउच तो जेब में रख ही सकते हैं। होली के दौरान या होली से पहले तक अपने फोन को प्लास्टिक पाउच में रखकर उसे काफी हद तक बचा सकते हैं।
विज्ञापन

फोन लेमिनेशन

3 of 7
- फोटो : getty images
सबसे पहला और पुराना विकल्प है कि आप फोन को लेमिनेशन करा दें। हालांकि इससे फोन की शक्ल थोड़ी खराब हो जाती है लेकिन महंगे फोन को बचाने के लिए कुछ दिन यदि लेमिनेशन में ही रहे तो कोई हर्ज नहीं। वहीं लेमिनेशन का खर्च भी बेहद कम है।

करें ब्लूटूथ का इस्तेमाल

4 of 7
- फोटो : getty images
आप चाहें तो वाटरप्रूफ कवर का भी प्रयोग कर सकते हैं। बाजार में यह कवर उपलब्ध हैं। यदि आप होली के दौरान घर के आप-पास हैं तो ऐसी स्थिति में ब्लूटूथ डिवायस का प्रयोग कर सकते हैं। ज्यादातर ब्लूटूथ वाटरप्रूफ होते हैं और फोन बचा रहेगा। वरना सस्ता सा ईयरफोन भी ले सकते हैं और उसी से बात करें। अगर खराब भी होता है तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

टेप से ढकिए

5 of 7
- फोटो : getty images
अपने फोन के सारे खुले हिस्सों को एक टेप लगा कर ढंक दें। जैसे कि माइक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, चार्जिंग प्वाइंट, इयरफोन प्वाइंट को टेप लगाके ढक दें।
विज्ञापन

चावल की कटोरी

6 of 7
- फोटो : getty images
अगल फोन में पानी चला ही जाए तो एक कटोरी में कच्चा चावल लें औऱ उसमें मोबाइल रख दें और रात भर के लिए छोड़ दें। ध्यान रहे ऐसा करने से पहले सिम कार्ड और बाकी चीजें हटा लें। बीच बीच में फोन की पोजीशन भी बदलते रहें। ऐसा करने से आपके फोन के अंदर घुसा सारा पानी निकल जाएगा। चावल उस पानी को सोख लेगा। जब भी फोन में पानी चला जाए तो पानी सुखाए बिना उसे ऑन करने की गलती न करें वरना शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हेयर ड्रायर से सुखाने की गलती न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुब्बारा प्रोटक्शन

7 of 7
- फोटो : getty images
एक गुब्बारा लें और उसे फुलाएं। फिर उसके ऊपर अपना फोन रखें, स्क्रीन को नीचे की तरफ कर के। फिर धीरे धीरे गुब्बारे की हवा निकालिए। आप देखेंगे कि फोन पर रबर की खाल जैसी बनने लगेगी जब पूरी दवा निकल जाएगी। इससे भी आपका फोन बचा रहेगा।
तो इन टिप्स को आजमाइए और फोन की चिंता छोड़कर जी भर के खेलिए होली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें