भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए नया स्मार्टफोन लांच किया है। बेहतरीन फीचर्स से लैस नए 'माइक्रोमैक्स A27 निंजा' का डिजाइन काफी आकर्षक है। कीमत में कम यह नया फोन फीचर्स के मामले में दूसरे स्मार्टफोन पर भारी पड़ सकता है।
इससे पहले माइक्रोमैक्स 'A110 कैनवास 2' की लांचिंग से भी कई टेक समीक्षकों का ध्यान अपनी तरफ खींच चुकी है। इसी स्ट्रेटजी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नया फोन A27 निंजा लांच किया है। कंपनी ने इसमें स्वाइप और शेयर का फीचर भी दिया है। बात करते हैं इस सस्ते फोन के फीचर्स और खासियतों के बारे में।
प्रोसेसर
माइक्रोमैक्स के नए फोन में 1 गीगा हर्ट्ज का सिंगल कोर प्रोसेसर और 256MB की रैम है। इसकी इंटरनल मेमोरी 120MB की है, जिसे माइक्रो SD कार्ड से 16GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
ओएस और डिस्पले
बजट स्मार्टफोन होने के कारण माइक्रोमैक्स के नए फोन में एंड्रायड 2.3 (जिंजरब्रेड) ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। कंपनी ने इसमें 480x320 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 3.5 इंच की टीएफटी डिस्पले दी है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए माइक्रोमैक्स A27 निंजा में वाइ-फाइ, 2G और ब्लूटूथ 2.0 है, इसमें 3G नेटवर्क सपोर्ट नहीं करता।
स्वाइप और शेयर फीचर
माइक्रोमैक्स A27 निंजा का स्वाइप और शेयर फीचर महंगे स्मार्टफोन की फील कराता है। इससे दो एंड्रायड फोन को एक-दूसरे के नजदीक लाकर कंटेंट, फोटो या गेम्स आदि को शेयर किया जा सकता है। आप फ्लैश ट्रांसफर ऑप्शन से ऐप्स को एक्सेस भी कर सकते हैं।
कैमरा
ड्युल सिम को सपोर्ट करने वाले निंजा 27 में VGA रियर कैमरा है, इसमें कंपनी ने फ्रंट कैमरे का ऑप्श्ान नहीं दिया है। इसके कैमरे में मल्टी शॉट फंक्शन है, जिससे आप एक क्लिक में कई पिक्चर ले सकते हैं और बाद में उसमें से बेस्ट सलेक्ट कर सकते हैं।
बैटरी
माइक्रोमैक्स के इस फोन में 1,400 mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इसका टॉकटाइम 8 घंटे और स्टैंडबाय टाइम 260 घंटे का है।
कीमत और उपलब्धता
माइक्रोमैक्स ने नए फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। इसके भारतीय बाजार में 3,500 रुपये में फरवरी के अंत में मिलने की संभावना है।