फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हेल्मेट भी मिलेगा स्मार्ट, जानिए क्या है इसकी खूबी

Sat, 18 Jul 2015 09:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार सड़क पर ड्राइवर्स के लिए यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि आगे चल रहा साइकिल सवार आखिर किस तरफ मुड़ना चाहता है।
विज्ञापन


अंधेरे में तो और भी ज्यादा परेशानी होती है। अब एक नया हेल्मेट बनाया गया है, जिसमें लगी इंडीकेटर लाइट्स से साइकिल सवार किस तरफ जाना चाहता है, इसका पता चल जाएगा।

दावा किया जा रहा है कि इस हेल्मेट की मदद से साइकिल सवारों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकता है। ये हेल्मेट बनाने वाले बोस्टन के तकनीकी विशेषज्ञों ने इसे ल्यूमॅस नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्मेट के अगले हिस्से में तेज लाइट्स भी लगाई गई हैं, ताकि अंधेरे में किसी दुर्घटना से बचा जा सके। रियर साइड में रेड ब्रेक लाइट दी गई हैं, जबकि साइड में यलो इंडीकेटर्स लगे हैं। इससे पहनने वाले यूजर्स बाइक के हैंडल-बार पर लगे वायरलेस कंट्रोल सिस्टम से इंडीकेटर्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें