यूटी शिक्षा विभाग में 11वीं में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग का प्रोसेस आज भी चलता रहेगा। 6 सरकारी स्कूलों में दाखिले होंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास दाखिला लेने का आज आखिरी मौका है।
एडमिशन के लिए आवेदन, स्कूल और स्ट्रीम चेंज कराने के लिए सुबह से छह सरकारी स्कूलों में काफी भीड़ रही। 24 जुलाई को फाइनल लिस्ट लगा दी जाएगी।
बीते दिन भी काउंसिलिंग का दौर जारी रहा। इसमें काफी संख्या में स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए आवेदन देने के पहुंचे। इनमें वह स्टूडेंट्स हैं, जिन्हें एडमिशन तो मिल चुका है, लेकिन वह स्कूल और स्ट्रीम चेंज कराना चाहते हैं।
किस स्कूल में कितने आवेदन
जीएमएसएसएस मॉडर्न कॉम्प्लेक्स मनीमाजरा में एडमिशन के लिए शुक्रवार को कुल 50 प्रॉस्पेक्टस बिके। वहीं स्ट्रीम और स्कूल चेंज करने के लिए स्टूडें्स ने 250 आवेदन फॉर्म लिए। यहां स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को एडमिशन और स्कूल चेंज के लिए 650 फॉर्म जमा कराए।
जीएमएसएसएस-40 में न्यू एडमिशन के लिए 35 प्रॉस्पेक्टस बिके। वहीं स्ट्रीम और स्कूल चेंज कराने के लिए 300 फॉर्म लिए गए। शुक्रवार को न्यू एडमिशन और स्कूल चेंज के लिए कुल 800 फॉर्म जमा हुए।
जीएमएसएसएस-46 में न्यू एडमिशन के लिए 55 प्रॉस्पेक्टस बिके। वहीं स्कूल और स्ट्रीम चेंज कराने के लिए 55 फॉर्म स्टूडेंट्स ने लिए। शुक्रवार को एडमिशन और स्कूल, स्ट्रीम चेंज कराने के लिए कुल 300 फॉर्म जमा हुए।
जीएमएसएसएस-20 में न्यू एडमिशन के लिए 13 प्रॉस्पेक्टस बिके। वहीं स्ट्रीम और स्कूल चेंज कराने के लिए 200 फॉर्म लिए गए। शुक्रवार को एडमिशन और स्कूल, स्ट्रीम चेंज के 400 फॉर्म जमा हुए।
जीमएसएसएस-10 में न्यू एडमिशन के लिए 32 प्रॉस्पेक्टस बिके। स्ट्रीम और स्कूल चेंज के लिए 500 फॉर्म लिए गए। शुक्रवार को एडमिशन और स्कूल, स्ट्रीम चेंज के लिए कुल 275 फॉर्म जमा हुए।
जीएमएसएसएस-28 में न्यू एडमिशन के लिए 21 प्रॉस्पेक्टस बिके। वहीं स्ट्रीम और स्कूल चेंज कराने के लिए 101 फॉर्म लिए गए। शुक्रवार को एडमिशन और स्कूल, स्ट्रीम चेंज के लिए कुल 622 फॉर्म जमा हुए।